लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मलेशिया में भारतीय मूल के कारोबारियों से मुलाकात की

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 10, 2018 18:21 IST

राहुल ने वहां कहा है कि आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपके हितों को कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।

Open in App

कुआलालम्पुर, 10 मार्च: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मलेशिया में भारतीय मूल के कारोबारियों से मुलाकात करते हुए कहा कि वह बयानबाजी की तुलना में कामकाज को अहमियत देते हैं। उन्होंने कारोबारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पार्टी के घोषणपत्र में उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा। राहुल ने मलेशिया इंडिया बिजनेस काउंसिल, आसियान इंडिया बिजनेस काउंसिल, मलेशियन एसोसिएटेड इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और मलेशिया की कंसोर्शियम ऑफ इंडस्ट्रीज के कारोबारियों से मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा, "राहुल गांधी से मिले कारोबारियों ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने उनके समुदाय के हितों को नजरअंदाज किया है।"राहुल ने उनकी चिंताओं के संदर्भ में आश्वासन देते हुए कहा, "हम बयानबाजी में नहीं बल्कि काम करने में यकीन करते हैं। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपके हितों को कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।" राहुल गांधी ने कुआलालम्पुर में मलेशिया इंडिया कांग्रेस (एमआईसी)के अध्यक्ष सुब्रमण्यम सतशिवम से भी मुलाकात की।

टॅग्स :राहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा