लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का मोदी सरकार पर हमला, कहा- वह कोरोना के बीच कृत्रिम आपदा कर रही है पैदा

By भाषा | Updated: June 2, 2020 05:16 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संगठित और असंगठित क्षेत्र के कामगार कष्ट में हैं और यही स्थिति किसानों और कृषि मजदूरों की भी है क्योंकि ग्राहकों की खरीद क्षमता कम होने से उनके कृषि उत्पादों को बाजार नहीं मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि कोविड-19 महामारी के बीच वह कृत्रिम आपदा पैदा कर रही है। उन्होंने कई प्रवासी श्रमिकों की मौत के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

बेंगलुरूः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि कोविड-19 महामारी के बीच वह कृत्रिम आपदा पैदा कर रही है। उन्होंने कई प्रवासी श्रमिकों की मौत के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। खड़गे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आपको कृत्रिम आपदा के बारे में क्या कहना है? कोविड-19 प्राकृतिक आपदा है...।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरी दुनिया में है लेकिन आपकी (सरकार) आर्थिक स्थिति, आपकी नीतियों और आपकी गलतियों से करीब 560 लोगों की मौत हो चुकी है -- सड़कों पर चलते हुए, रेलगाड़ियों में, बिना भोजन-पानी के। इसके लिए कौन जिम्मेदार है?’’ 

उन्होंने कहा कि संगठित और असंगठित क्षेत्र के कामगार कष्ट में हैं और यही स्थिति किसानों और कृषि मजदूरों की भी है क्योंकि ग्राहकों की खरीद क्षमता कम होने से उनके कृषि उत्पादों को बाजार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने योजना बनाकर लॉकडाउन की घोषणा की होती तो प्रवासी श्रमिकों का संकट पैदा नहीं होता । उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के लिए रेलगाड़ियों की व्यवस्था की...।’’ 

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने बिना किसी योजना या विचार के लॉकडाउन घोषित कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब संक्रमण कम थे तो लॉकडाउन घोषित किया गया। जब संक्रमण बढ़ गया और मौतें हो रही हैं तो वे लॉकडाउन खोल रहे हैं।’’ पूर्व रेल मंत्री खड़गे ने प्रवासी श्रमिकों की यात्रा में ‘‘गड़बड़ी’’ के लिए मंत्रालय को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (रेल मंत्री) श्रमिकों के मानवाधिकारों का उल्लंघन कर उनके अपमान की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा