लाइव न्यूज़ :

दूसरे दिन ED के समक्ष पेश हुए कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार, कहा- ईडी ने मुझे बुलाया है, मुझे नहीं पता क्यों 

By भाषा | Updated: August 31, 2019 17:11 IST

उन्होंने ईडी कार्यालय के बाहर कहा, ‘‘यह मेरा कर्तव्य है (पेश होना)... मैं कानून का सम्मान करता हूं। हम विधायक और कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। उन्होंने (ईडी) मुझे बुलाया है ... मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझे धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत क्यों बुलाया है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘लेकिन, मुझे देखने दिजिए, उनकी बात सुन लेते हैं। मैं उनका (ईडी) सामना करने के लिए तैयार हूं।’’उच्च न्यायालय ने गुरुवार को ईडी द्वारा उन्हें जारी किए गए समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

कर्नाटक से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार धन शोधन के एक मामले में लगातार दूसरे दिन शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वह यहां स्थित ईडी मुख्यालय में पेश हुए। अधिकारियों ने कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामले के जांच अधिकारी ने शुक्रवार को 4 घंटे तक उनसे पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया।

शिवकुमार से आज दस्तावेजों के साथ कई सवाल पूछे जाने की उम्मीद है। बेंगलुरु से यहां पहुंचने के बाद शुक्रवार को अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराते हुए, कनकपुरा के विधायक शिवकुमार ने कहा कि वह ईडी की जांच में सहयोग करेंगे।

उन्होंने ईडी कार्यालय के बाहर कहा, ‘‘यह मेरा कर्तव्य है (पेश होना)... मैं कानून का सम्मान करता हूं। हम विधायक और कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। उन्होंने (ईडी) मुझे बुलाया है ... मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझे धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत क्यों बुलाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन, मुझे देखने दिजिए, उनकी बात सुन लेते हैं। मैं उनका (ईडी) सामना करने के लिए तैयार हूं।’’ कर्नाटक उच्च न्यायालय ने गुरुवार को ईडी द्वारा उन्हें जारी किए गए समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद शिवकुमार को एजेंसी के सामने पेश होना पड़ा।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार, नई दिल्ली में कर्नाटक भवन में कार्यरत एक कर्मचारी हनुमंतैया और अन्य के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया था। 

टॅग्स :इंडियाप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईकांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा