लाइव न्यूज़ :

फिर से हाथ मिलाने को तैयार कांग्रेस-जदएस, कर्नाटक उपचुनाव के बाद फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2019 19:24 IST

जद(एस) से गठबंधन की चर्चा को लेकर किए एक सवाल के जवाब में सिद्धरमैया ने हुनसुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। इस बारे में आलाकमान चर्चा करेगा और फैसला लेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देचर्चा के बाद जद(एस) से गठबंधन पर कांग्रेस आलाकमान करेगा फैसला : सिद्धरमैया।न्होंने मैसूरु में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उपचुनाव के दौरान कांग्रेस और जद(एस) के बीच कोई आंतरिक सहमति नहीं है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के.सिद्धरमैया ने कहा कि कर्नाटक में पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के बाद राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा अगर बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंचती है तो सरकार बनाने के लिए जद(एस) के साथ गठबंधन पर फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।

कांग्रेस के कई नेता उपचुनाव के बाद राज्य में (जदएस के साथ) गठबंधन की संभावना के बारे में पहले ही कह चुके हैं कि वे इसके खिलाफ नहीं हैं। सिद्धरमैया का बयान इसके बाद आया है। जद(एस) से गठबंधन की चर्चा को लेकर किए एक सवाल के जवाब में सिद्धरमैया ने हुनसुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। इस बारे में आलाकमान चर्चा करेगा और फैसला लेगा।’’

इससे पहले उन्होंने मैसूरु में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उपचुनाव के दौरान कांग्रेस और जद(एस) के बीच कोई आंतरिक सहमति नहीं है और दोनों दी एकदूसरे के खिलाफ गंभीरता से लड़ रहे हैं। नौ दिसंबर को उप चुनाव परिणाम के बाद ‘अच्छी खबर’ देने संबंधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के हालिया बयान के बारे में पूछे जाने पर सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि हम (कांग्रेस) सभी 15 सीटें जीतेंगे।’’

खड़गे समेत कांग्रेस के कई नेता कह चुके हैं कि उपचुनाव के बाद अगर भाजपा बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंचती है तो उन्हें जद(एस) के साथ हाथ मिलाने के खिलाफ नहीं है। वहीं जद(एस) ने भी मिले-जुले संकेत दिए हैं। कांग्रेस और जद(एस) की राज्य में 14 महीने तक गठबंधन सरकार थी, दोनों दलों ने लोकसभा चुनाव भी एकसाथ लड़ा था लेकिन जुलाई में एचडी कुमारस्वामी की सरकार गिरने के बाद दोनों दलों की राहें अलग हो गई थी।

टॅग्स :इंडियाबीएस येदियुरप्पाएचडी कुमारस्वामीसिद्धारमैयाजनता दल (सेकुलर)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा