लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की हार, अंतरिम प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल से मिले पार्टी नेता, नए अध्यक्ष सहित कई मुद्दे पर चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2020 13:04 IST

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के अंतरिम प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने राजेश लिलोठिया, हारुन यूसुफ, तरविंदर सिंह मारवाह, जितेंद्र कोचर और कुछ अन्य नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘प्रभारी ने दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से नए अध्यक्ष को लेकर उनकी राय जानी।दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और प्रभारी पीसी चाको ने इस्तीफा दे दिया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के अंतरिम प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी के कई वरिष्ठ स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की।

जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के चयन और राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी की स्थिति को लेकर चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक गोहिल ने राजेश लिलोठिया, हारुन यूसुफ, तरविंदर सिंह मारवाह, जितेंद्र कोचर और कुछ अन्य नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘प्रभारी ने दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से नए अध्यक्ष को लेकर उनकी राय जानी और इस बारे में चर्चा की कि चुनाव में करारी शिकस्त की क्या वजहें थीं और आगे पार्टी को फिर से कैसे खड़ा किया जा सकता है।’’

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और प्रभारी पीसी चाको ने इस्तीफा दे दिया था। इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन इतना निराशाजनक रहा कि वह न सिर्फ खाता खोलने में विफल रही, बल्कि उसका वोट प्रतिशत भी गिरकर पांच फीसदी से नीचे चला गया। यही नहीं, 63 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गयी।

टॅग्स :कांग्रेसदिल्लीअजय माकनशीला दीक्षितसोनिया गाँधीराहुल गांधीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा