लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस,भाजपा के उम्मीदवार राजनीतिक रूप से महत्वहीन: दुष्यंत चौटाला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 11, 2019 13:15 IST

सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछली बार भी उनका मुकाबला मोदी जी के साथ था और इस बार भी उनके साथ ही है। दुष्यंत अपनी जीत को लेकर इतने आश्वस्त हैं कि उन्होंने कहा जब वो 2014 में मोदी लहर में जीत गए तो इस बार भी जीतेंगे।

Open in App

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के संस्थापक और सांसद दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे 'राजनीतिक रूप से महत्वहीन' हैं तथा अगर वे अपने नाम पर वोट मांगें तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी.उन्होंने कहा, ''पिछली बार भी मुकाबला नरेंद्र मोदी जी के साथ था और इस बार भी मुकाबला उनके ही साथ है. लोग शायद ही भाजपा उम्मीदवारों के बारे में कुछ जानते हैं. यही स्थिति कांग्रेस की है, दोनों राजनीतिक रूप से महत्वहीन हैं.'' अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे दुष्यंत ने कहा कि अगर वह 2014 में मोदी लहर में चुनाव जीत सकते हैं तो इस बार क्यों नहीं जीत सकते. ''मैंने क्षेत्र के विकास के लिए काफी काम किया है.''हिसार सीट पर चौटाला का मुकाबला भाजपा के बृजेंद्र सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार भव्य विश्नोई से है. बृजेंद्र सिंह भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह के पुत्र हैं, जबकि बिश्नोई पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पौत्र हैं. दुष्यंत ने कहा, '' लोग शायद ही बृजेंद्र सिंह को जानते हैं, इसके अलावा कि वह बीरेंद्र सिंह के पुत्र हैं और राज्य के अधिकतर भाजपा उम्मीदवारों के साथ भी ऐसा ही है. यदि वे अपने नाम पर या खट्टर के नाम पर वोट मांगते हैं तो वे अपनी जमानत गंवा देंगे.''

टॅग्स :लोकसभा चुनावहरियाना लोकसभा चुनाव 2019हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा