लाइव न्यूज़ :

मजीठिया से माफी मांग CM केजरीवाल 'घर' में ही ठान बैठे रार, AAP के संजय सिंह ने भी किया किनारा

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 16, 2018 13:14 IST

सीएम केजरीवाल द्वारा पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगे जाने के मामले में आप नेता संजय सिंह से लेकर कुमार विश्वास ने किनारा कर लिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 मार्चः आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अकाली नेता और पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगने पर पार्टी में इतनी किरकिरी का सामना करना पड़ेगा यह उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा। आप नेता संजय सिंह से लेकर कुमार विश्वास को तक को उनका यह कदम पसंद नहीं आया। इसी दौरान पार्टी में मचे घमासान के बीच पंजाब के पार्टी अध्यक्ष पद से भगवंत मान ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि उनके इस्तीफे को लेकर अभी तक सीएम केजरीवाल की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

संजय सिंह ने किया किनारा

वहीं, सीएम केजरीवाल के माफीनामे से संजय सिंह ने किनारा करते हुए कहा है कि बिक्रम सिंह मजीठिया से अरविंद केजरीवाल द्वारा माफी मांगे जाने से लोग बहुत नाखुश हैं। उनका इस मुद्दे पर क्या स्टैंड है मैं बिल्कुल नहीं जानता हूं, लेकिन मैं अब भी अपने बयानों पर कायम हूं, मैं अब भी मानता हूं कि मजीठिया ड्रग्स के कारोबार में शामिल थे। ड्रग के जरिए पंजाब की जवानी को बर्बाद किया गया है। 

ये भी पढ़ें-मजीठिया से केजरीवाल ने मांगी माफी, कुमार विश्वास ने तंज कस कहा- थूककर चाटने वाला

शायराना अंदाज में कुमार का हमला

सीएम केजरीवाल के मांफी मांगने के बाद आप नेता कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए ट्वीट किया और उन्होंने कवि के अंदाज में सीएम पर करारा प्रहार किया। कुमार ने लिखा, 'एकता बांटने में माहिर है, खुद की जड़ काटने में माहिर है, हम क्या उस शख़्स पर थूकें जो खुद, थूक कर चाटने में माहिर है'। खबरें आती रही हैं कि कुमार पिछले लंबे समय से पार्टी की कार्यशैली से नाखुश हैं और केजरीवाल खासकर उनको पसंद नहीं आ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें-मजीठिया से माफी मामलाः AAP में मचा घमासान, पार्टी के पंजाब अध्यक्ष पद से भगवंत मान ने दिया इस्तीफा 

भगवंत मान का इस्तीफा

उधर, शुक्रवार को पंजाब से आप पार्टी के अध्यक्ष भगवंत मान ने इस्तीफा दे दिया। उन्हें अरविंद केजरीवाल का माफीनामा बिल्कुल पसंद नहीं आया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैं पंजाब के आप के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं, लेकिन पंजाब में मेरी लड़ाई ड्रग माफियाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी की तौर पर जारी रहेगी।' भगवंत मान पंजाब में ड्रग तस्करी को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। 

ये है मामला

पंजाब चुनाव के दौरान केजरीवाल ने नशे का मुद्दा उठाते हुए इसके लिए बिक्रम मजीठिया को जिम्मेदारी ठहराया था और कहा था कि अगर उनकी सरकार राज्य में बनेगी तो वह जेल में होंगे। इस पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर जिला अदालत में अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशीष खेतान पर मानहानि का केस कर दिया था। इस मानहानि केस के बाद अब अचानक से इस मामले में माफी मांगी है, जबकि कहा जा रहा है कि केजरीवाल ने ये माफी इसलिए मांगी है क्योंकि उनको लग रहा है कि कोर्ट का फैसला उनके खिलाफ आएगा।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर