लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी माँग रहे हैं 4 साल का हिसाब, पहले जनता को दें 4 पीढ़ियों का जवाब: अमित शाह

By स्वाति सिंह | Updated: June 10, 2018 16:10 IST

ढोल की थाप और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में रविवार को रोड शो किया।

Open in App

नई दिल्ली, 10 जून: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को छत्तीसगढ़ में रैली संबोधित किया।  यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।  उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस प्रमुख के परिवार के शासन के 55 साल के दौर में देश विकास में पीछे रह गया।  उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी और कांग्रेस खत्म हो जाएगी। अमित शाह ने आगे कहा 'मैं उन्हें (कांग्रेस ) बताना चाहता हूं कि हम उन्हें कोई जवाब नहीं देंगे।  लोगों ने हमें वोट देकर सत्ता में रहने की ताकत दी है। आप हमसे 4 साल के बारे में पूछते हैं, लोग आपसे 4 पीढ़ियों के बारे में पूछ रहे हैं। क्यों कोई विकास नहीं हुआ?' 

ये भी पढ़ें: अमित शाह से मिलने के बाद उद्धव ठाकरे बाले- अब जो कुछ भी हो रहा है सब ड्रामा

इसके अलावा ही अमित शाह ने पीएम मोदी के काम की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने सभी सीमाओं को सुरक्षित किया है। उन्होंने कहा 'पाकिस्तान लगातार हमले करता था लेकिन इस सरकार के अंदर हम वहां गए, सर्जिकल स्ट्राइक की और भारत माता की जय कहते हुए वापस आए।' सरकार ने भारत को दुनिया के सामने सम्मानित स्थान पर पहुंचाया है। 

अमित शाह के साथ रमन सिंह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा।  उन्होंने कहा 'क्या कांग्रेस ने कभी सरगुजा में 1 किलो चावल 1 रुपये में, मेडिकल बीमा 60 साल के राज में दिया। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उन्होंने अच्छी सड़कें और रेलवे कनेक्टिविटी दी। 

बता दें कि ढोल की थाप और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में रविवार को रोड शो किया। राज्य में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा की जा रही 'विकास यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी अध्यक्ष यहां पहुंचे थे। अंबिकापुर के खारसिया नाका इलाके से दोपहर बाद अमित शाह ने जब रोड शो शुरू किया, तब बड़ी संख्या में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्य के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर शहर की संकरी सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग शाह के स्वागत के लिये खड़े थे। रोड शो करीब पांच किलोमीटर लंबा था और यह शहर के अग्रसेन चौक , जयस्तंभ चौक , महामाया चौक , गांधी चौक और अंबेडकर चौक से होकर गुजरा। शाह के काफिले ने यह दूरी करीब 45 मिनट में तय की। यह रोड शो पी जी कॉलेज मैदान में खत्म हुआ, जहां शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया। 

ये भी पढ़ें: शिवसेना का ऐलान, 2019 में अकेले लड़ेंगे चुनाव, अमित शाह नहीं बदल सकते फैसला 

इस दौरान मुख्यमंत्री के अलावा , राज्य के गृह मंत्री राम सेवक पैकरा और कैबिनेट के दूसरे सहयोगी भी मौजूद थे। रोड शो के दौरान 52 स्वागत द्वार बनाए गए थे। रोड शो में सबसे आगे बाइक सवारों की एक रैली थी उसके बाद गाड़ियों का लंबा काफिला चल रहा था। इस दौरान विभिन्न लोक कलाकारों की मौजूदगी और ढोल की थाप ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। मार्ग में जगह - जगह बैनर और झंडे भी लगाए गए थे। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अमित शाहछत्तीसगढ़भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील