लाइव न्यूज़ :

बीजेपी की प्रस्तावित 'वर्चूअल रैली' के दिन राजद, वामदल मनाएंगे विश्वासघात-धिक्कार दिवस, घर के बाहर बजवाएंगे थाली-कटोरा 

By भाषा | Updated: June 4, 2020 05:30 IST

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार की सुबह दावा किया कि राजद के दबाव में भाजपा ने नौ जून की प्रस्तावित अपनी वर्चुअल रैली को अब सात जून को करने का निर्णय किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने कहा कि राजद के सभी कार्यकर्ता, समर्थक और बिहारवासी सात जून को अपने-अपने घर के बाहर सुबह 11 बजे थाली-कटोरा बजाएंगे।राजद के बाद अब वामदलों ने भाजपा के वर्चुअल रैली के दिन वामदल विश्वासघात-धिक्कार दिवस मनाने का निर्णय लिया है। 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की आगामी रविवार को प्रस्तावित वीडियो कांफ्रेंस और फेसबुक लाइव के माध्यम होने वाली वर्चुअल रैली के विरोध में उस दिन को राजद ने “गरीब अधिकार दिवस” और वामदलों ने “विश्वासघात—धिक्कार दिवस” के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। 

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार की सुबह दावा किया कि राजद के दबाव में भाजपा ने नौ जून की प्रस्तावित अपनी वर्चुअल रैली को अब सात जून को करने का निर्णय किया है। उन्होंने आरोप लगाया, ''लोग कोरोना (वायरस संक्रमण) और भूख से मर रहे हैं लेकिन भाजपा रैली कर रही है। इनकी संवेदनहीनता के प्रतिकार में राजद भी अब सात जून, रविवार को ही “ग़रीब अधिकार दिवस” मनायेगी।’’ 

तेजस्वी ने कहा कि राजद के सभी कार्यकर्ता, समर्थक और बिहारवासी सात जून को अपने-अपने घर के बाहर सुबह 11 बजे थाली-कटोरा बजाएंगे। राजद के बाद अब वामदलों ने भाजपा के वर्चुअल रैली के दिन वामदल विश्वासघात-धिक्कार दिवस मनाने का निर्णय लिया है। 

बुधवार को पटना में आयोजित एक संयुक्त बैठक वामदलों के नेताओं ने आरोप लगाया कि सात जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली जले पर नमक छिड़कने के जैसा है, इसलिए वामदल इस दिन विश्वासघात-धिक्कार दिवस मनायेंगे और वर्चुअल रैली के प्रतिवाद में फिजिलकल प्रोटेस्ट का आयोजन पूरे राज्य में किया जाएगा, इस दौरान भोजन, रोजगार और कोरोना से सुरक्षा की गारंटी करो के नारे लगाये जाएंगे।

माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह, भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेन्द्र झा एवं फारवर्ड ब्लॉक के अमेरिका महतो सहित इन दलों के अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेजस्वी यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा