लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद का बयान-जिन्ना महापुरुष थे और रहेंगे, आजादी की लड़ाई में उनका योगदान

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 11, 2018 05:16 IST

बीजेपी सांसद ने जिन्ना की फोटो को लेकर पार्टी लाइन से हटकर बयान दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 मई: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में जिन्ना की फोटो को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। उत्तर प्रदेश के बहराइच से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद सावित्री बाई फुले ने पार्टी लाइन से हटकर बयान दिया है। उन्होंने एक बयान में जिन्ना को महापुरुष बताया है। उन्होंने कहा 'जिन्ना एक महानपुरुष थे, देश की आजादी की लड़ाई में उनका योगदान था। वो महापुरुष थे, हैं और रहेंगे।'

इससे पहले बुधवार को इस मुद्दे पर योग गुरू बाबा रामदेव ने बयान दिया था कि 'मुसलमान चित्र और मूर्तियों में यकीन नहीं करते हैं। उनके तो इस बार में चिंता ही नहीं करनी चाहिए। जिन्ना भारत की अखंडता और एकता के लिए आदर्श तो नहीं हो सकता, पाकिस्तान के लिए शायद हो।' 

बता दें कि 30 अप्रैल को अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने एएमयू कुलपति तारिक मंसूर को चिट्ठी लिखा था। उस चिट्ठी में सांसद ने यूनिवर्सिटी में लगी जिन्ना की तस्वीर पर सवाल उठाया था। सांसद ने अपनी चिट्ठी में लिखा था- 'किस वजह से देश का बंटवारा करने वाले की तस्वीर एएमयू में लगी हुई है. तस्वीर लगाने की मजबूरी क्या है?' जिसके बाद दो मई को एवीबीपी, हिंदू हिंदू जागरण मंच और हिंदू युवा वाहिनी ने यूनिवर्सिटी के गेट पर जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर प्रदर्शन किया।

इन संगठनों ने यूनिवर्सिटी के गेट पर जिन्ना का पुतला फूंका, जिसका एएमयू के छात्रों ने विरोध किया। विरोध करने को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हुई थी। इस विवाद पर बात करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी सूरत में जिन्ना को सम्मान नहीं दिया जा सकता। वे इस मामले में जल्द ही कार्रवाई करेंगे। 2 मई को हामिद अंसारी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की आजीवन मानद सदस्यता दी जानी थी, जो कि विवाद रोक दिया गया।

टॅग्स :मोहम्मद अली जिन्नाअलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र