लाइव न्यूज़ :

फिर फिसली नरेश अग्रवाल की जुबान, बंदर से की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 8, 2018 10:42 IST

नरेश अग्रवाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती की तुलना भी जानवरों से की है।

Open in App

लखनऊ, 8 मई: सपा छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले नेता नरेश अग्रवाल हमेशा ही अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर नरेश अग्रवाल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बयान देकर चर्चा में हो। नरेश अग्रवाल हरदोई जिले के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं के तुलना जानवरों से की है।

कार्यक्रम के दौरान नरेश अग्रवाल ने कहा, ''मैं राहुल जी को इस बारे में कुछ नहीं कहता क्योंकि राजीव जी हमारे नेता थे और राहुल उनके बेटे हैं लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि विपक्ष अपरिपक्व नेतृत्व के हाथ में है। बंदर को उस्तरा पकड़ा दो तो क्या होगा। अगर हमने विपक्ष को उस्तरा पकड़ा दिया तो देश टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा" नरेश अग्रवाल ने सीधे तौर पर नहीं बल्कि राहुल गांधी को इशारे में बंदर से तूलना कर दी है। 

यह भी पढ़ें- एचडी देवगौड़ाः ज्यादा होशियारी ने औंधे मुंह गिराया, इसबार बन सकते हैं किंगमेकर

वहीं नरेश अग्रवाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती की तुलना भी जानवरों से की है। उन्होंने कहा, 'अखिलेश बसपा की मदद से दो लोकसभा सीटों का उपचुनाव जीतने के बाद अब कैराना उपचुनाव में समर्थन के लिए मायावती के आगे गिड़गिड़ा रहे हैं। जो समर्थन की चाहत में पार्टी चला रहा हो, तो उसकी पार्टी का क्या मतलब है। असल बात यह है कि मोदी की बाढ़ में शेर और बकरी भी एक घाट पर खड़े हो गये हैं।' 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :राहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा