लाइव न्यूज़ :

बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, जिष्णु देब होंगे डिप्टी सीएम

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 6, 2018 13:31 IST

बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी 59 में से  43 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। बिप्लब 8 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे।

Open in App

अगरतला, 6 मार्च। बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री होंगे वहीं जिष्णु देब उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी पहली बार अपने सहयोगी दल आईपीएफटी की मदद से सरकार बना रही है। बीते सोमवार आए चुनाव परिणामों में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी 59 में से  43 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में बिप्लब सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता चुने गए।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक राजधानी के सबसे बड़े स्टेडियम में भव्य समारोह में आठ मार्च को मुख्यमंत्री शपथ लेंगे।  इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।  बता दें कि इस बार हुए विधानसभा चुनाव में 60 में से 59 सीटों पर हुए चुनाव में सभी सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस दौरान बीजेपी को  35 जबकि उसकी सहयोगी पार्टी आईपीएफटी के साथ कुल 43 सीटों पर जीत मिली। वहीं सत्ताधारी सीपीएम महज 16 सीटों पर ही सिमट गई।   

टॅग्स :बिप्लब कुमार देबत्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः भाजपा की तैयारी शुरू, मिशन बंगाल पर पहुंचे भूपेंद्र यादव और विप्लव देब, 294 सदस्यीय विस में बहुमत का जादुई आंकड़ा 148

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा