लाइव न्यूज़ :

चुनाव के पहले बोला गया कि ओला-उबर ने रोजगार बढ़ाए हैं, अब कहा जा रहा है कि ओला-उबर की वजह से ऑटो सेक्टर में मंदी आ गईः प्रियंका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 12, 2019 13:05 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, ''चुनाव के पहले बोला गया कि ओला-उबर ने रोजगार बढ़ाए हैं। अब बोला जा रहा है कि ओला-उबर की वजह से ऑटो सेक्टर में मंदी आ गई है।" प्रियंका ने सवाल किया, ''भाजपा सरकार अर्थव्यव्स्था के मामले में इतनी भ्रमित क्यों है?''

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि वाहन क्षेत्र में सुस्ती के कारणों में युवाओं की सोच में बदलाव भी है।खुद का वाहन खरीदकर मासिक किस्त देने के बजाए ओला और उबर जैसी आनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाताओं के जरिये वाहनों की बुकिंग को ज्यादा महत्व देते हैं। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाहनों की बिक्री में गिरावट को ओला एवं उबर से जोड़ने संबंधी बयान को लेकर बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा और सवाल किया कि अर्थव्यवस्था के मामले में भाजपा इतनी भ्रमित क्यों है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''चुनाव के पहले बोला गया कि ओला-उबर ने रोजगार बढ़ाए हैं। अब बोला जा रहा है कि ओला-उबर की वजह से ऑटो सेक्टर में मंदी आ गई है।" प्रियंका ने सवाल किया, ''भाजपा सरकार अर्थव्यव्स्था के मामले में इतनी भ्रमित क्यों है?''

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि वाहन क्षेत्र में सुस्ती के कारणों में युवाओं की सोच में बदलाव भी है क्योंकि लोग अब खुद का वाहन खरीदकर मासिक किस्त देने के बजाए ओला और उबर जैसी आनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाताओं के जरिये वाहनों की बुकिंग को ज्यादा महत्व देते हैं। 

पत्रकारों पर हमले का मतलब भाजपा को आम जनता के मुद्दों का डर है: प्रियंका

उत्तर प्रदेश में कई पत्रकारों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पत्रकारों पर हमले का मतलब है कि भाजपा को आम जनता के मुददों का डर सता रहा है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, '' पत्रकार केवल आँख पर पट्टी बाँध कर वाहवाही के लिए नहीं होते। उनका काम होता है जनता के मुद्दों पर खबरें बनाना और सरकार से जवाब लेना। लेकिन उप्र की भाजपा सरकार ऐसे पत्रकारों पर लगातार हमला बोल रही है।" उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा को आम जनता के मुद्दों का डर सता रहा है? 

टॅग्स :इंडियामोदी सरकारओलाउबरप्रियंका गांधीसोनिया गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणइकॉनोमीपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा