लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी पर मोदी सरकार के मंत्री बोले, बेटी पराया धन होती है, विदा कर देंगे, बाद में डिलीट किया ट्वीट

By अनुराग आनंद | Updated: February 28, 2021 14:28 IST

ममता बनर्जी पर तंज करने के चक्कर में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एक ऐसे विवादित मीम को शेयर कर दिया कि सोशल मीडिया यूजर्स उनकी आलोचना करने लगे। इसके बाद सुप्रियो को ये ट्वीट डीलिट करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देबाबुल सुप्रियो ने यह भी बताया था कि यह मीम बीजेपी की आसनसोल जिला यूनिट ने पोस्ट किया था। बेटी पराया धन होती है लिखे मीम को शेयर करते हुए कैप्शन में बाबुल सुप्रियो ने लिखा था, 'कर ही देंगे इस बार विदा।'

कोलकता:पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एक विवादित ट्वीट करते हुए हमला बोला है। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की आलोचना करने लगे, जिसके बाद उन्हें अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

दरअसल, उन्होंने एक ट्वीट कर विवादित मीम शेयर किया था, जिसमें ममता को लेकर लिखा था- 'बेटी पराया धन होती है। इस बार विदा कर देंगे।'

सुप्रियो के इस ट्वीट में ऊपर ममता बनर्जी की फोटो थी और उसके कैप्शन में लिखा था, 'मैं बंगाल की बेटी हूं।' इसके नीचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह की एक हाथ जोड़े हुए तस्वीर थी, जिसके साथ लिखा था, 'बेटी पराया धन होती है। इस बार विदा कर देंगे।' 

बीजेपी आसनसोल जिला आईटी सेल के मीम को शेयर कर फंसे बाबुल सुप्रियो-

अपने ट्वीट में बाबुल सुप्रियो ने यह भी बताया था कि यह मीम बीजेपी की आसनसोल जिला यूनिट ने वायरल कराया था। इस मीम को शेयर करते हुए कैप्शन में बाबुल सुप्रियो ने लिखा था, 'कर ही देंगे इस बार विदा।'

बता दें कि भले ही बाबुल सुप्रियो ने ममता बनर्जी पर तंज कसने की कोशिश में यह ट्वीट किया था, लेकिन वह इस पर घिर गए। तृणमूल समर्थकों के अलावा बड़ी संख्या में लोग उनकी आलोचना करने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट को ही डिलीट कर दिया।

टीएमसी ने 'बंगाल को चाहिए अपनी बेटी' का नारा दिया है-

बता दें कि टीएमसी ने बंगाल चुनाव के अभियान की शुरुआत करते हुए 'बंगाल को चाहिए अपनी बेटी' का नारा दिया है। इसी के साथ टीएमसी ने ‘स्थानीय बनाम बाहरी’ के मुद्दे को भी उठाया है।

बता दें कि टीएमसी दिल्ली से प्रचार करने बंगाल आए नेताओं को बाहरी करार देती रही है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा था कि राज्य के लोग अपनी बेटी चाहते हैं जो पिछले कई साल से मुख्यमंत्री के रूप में उनके साथ हैं। हम बंगाल में किसी बाहरी को नहीं लाना चाहते हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीबाबुल सुप्रियोपश्चिम बंगालट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा