लाइव न्यूज़ :

बाबरी मस्जिद विध्वंसः हमें एपिसोड को भूल जाना चाहिए, संजय राउत बोले- अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 30, 2020 15:23 IST

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि न्यायालय ने जो कहा है कि ये कोई साजिश नहीं थी, ये ही निर्णय अपेक्षित था। हमें उस एपिसोड को भूल जाना चाहिए,अब अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है। अगर बाबरी का विध्वंस नहीं होता तो आज जो राम मंदिर का भूमिपूजन हुआ है वो दिन हमें देखने को नहीं मिलता। 

Open in App
ठळक मुद्देमैं और मेरी पार्टी शिवसेना, फैसले का स्वागत करते हैं और आडवाणी जी, मुरली मनोहर जी, उमा भारती जी और मामले में बरी हुए लोगों को बधाई देते हैं। शिवसेना के नेता रहे प्रधान अब भाजपा में हैं। प्रधान ने कहा, ‘‘सच की हमेशा जीत होती है। न्यायपालिका में हमारा पूरा भरोसा है।’’ शिवसेना सुप्रीमो दिवंगत बाल ठाकरे के विश्वसनीय सहयोगी थे और उन्होंने कोंकण क्षेत्र एवं महाराष्ट्र में पार्टी के विस्तार में मदद की थी

मुंबईः बाबरी मस्जिद विध्वंस का फैसला आ गया है। सभी आरोपी को बरी कर दिया है। छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने से जुड़ा हुआ है।

इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि न्यायालय ने जो कहा है कि ये कोई साजिश नहीं थी, ये ही निर्णय अपेक्षित था। हमें उस एपिसोड को भूल जाना चाहिए,अब अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है। अगर बाबरी का विध्वंस नहीं होता तो आज जो राम मंदिर का भूमिपूजन हुआ है वो दिन हमें देखने को नहीं मिलता। 

मैं और मेरी पार्टी शिवसेना, फैसले का स्वागत करते हैं और आडवाणी जी, मुरली मनोहर जी, उमा भारती जी और मामले में बरी हुए लोगों को बधाई देते हैं। सीबीआई की विशेष अदालत ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भाजपा नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी समेत सभी 32 आरोपियों को बुधवार को बरी कर दिया।

उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले ने अपनी प्रासंगिकता खो दी थी

शिवसेना सासंद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि राम जन्मभूमि विवाद मामले में 2019 में उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले ने अपनी प्रासंगिकता खो दी थी। बाबरी मामले में सभी आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा बरी किये जाने के फैसले के बारे में राउत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘'राम मंदिर पर उच्चतम न्यायालय के पिछले साल आये फैसले और इस साल अगस्त में प्रधानमंत्री द्वारा (प्रस्तावित) मंदिर का भूमि पूजन किये जाने के बाद विशेष अदालत में इस मामले ने अपनी प्रासंगिकता खो दी थी।’’

लखनऊ में विशेष सीबीआई अदालत ने भाजपा के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित मामले के सभी 32 आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिले।

विशेष अदालत के न्यायाधीश एस के यादव ने अपने फैसले में कहा कि बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की घटना पूर्व नियोजित नहीं थी, यह एक आकस्मिक घटना थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिले, बल्कि आरोपियों ने उन्मादी भीड़ को रोकने की कोशिश की थी। विशेष सीबीआई अदालत में चला यह मामला उत्तर प्रदेश के आयोध्या में छह दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा गिराये जाने से संबंधित है।

बाबरी मस्जिद मामले में आरोपी शिवसेना के पूर्व सांसद ने कहा : सच्चाई की जीत हुई

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले के आरोपी एवं शिवसेना के पूर्व सांसद सतीश प्रधान ने इस मामले में सभी 32 आरोपियों को बरी करने के सीबीआई की विशेष अदालत के आदेश का बुधवार को स्वागत किया। ठाणे के पूर्व महापौर 80 वर्षीय प्रधान ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई में भाग लेने के बाद कहा, ‘‘सच्चाई की जीत हुई है।’’

अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं है। प्रधान को इस मामले में पहले जमानत दी गई थी। पहले शिवसेना के नेता रहे प्रधान अब भाजपा में हैं। प्रधान ने कहा, ‘‘सच की हमेशा जीत होती है। न्यायपालिका में हमारा पूरा भरोसा है।’’

प्रधान एक समय शिवसेना सुप्रीमो दिवंगत बाल ठाकरे के विश्वसनीय सहयोगी थे और उन्होंने कोंकण क्षेत्र एवं महाराष्ट्र में पार्टी के विस्तार में मदद की थी। ‘कारसेवकों’ में शामिल रहे स्थानीय भाजपा नेता ओम प्रकाश शर्मा ने भी अदालत के फैसले का स्वागत किया। शर्मा ने सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर खुशी जताई।

टॅग्स :बाबरी मस्जिद विवादराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्याअयोध्या विवादअयोध्या फ़ैसलाउत्तर प्रदेशमुंबईशिव सेनाएल के अडवाणीमुरली मनोहर जोशीलखनऊउद्धव ठाकरेसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा