लाइव न्यूज़ :

बंगाल: आसनसोल में कुछ लोगों ने BJP कार्यालय में लगाई आग, TMC पर लगा आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 09:57 IST

बीते माह नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में मचे बवाल के बीच बैरकपुर से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह पर हमला हुआ था। अर्जुन सिंह की कार पर शनिवार रात पत्थरबाजी हुई, जिसमें उनकी कार का शीशा टूट गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हिंसा के खिलाफ कार्रवाई की अपील की थी।राज्यपाल ने कहा कि बदमाशों की पहचान करके राज्य सरकार गुंडागर्दी के खिलाफ एक्शन ले।

पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित सलानपुर गांव में कुछ शरारती तत्वों ने मिलकर एक भाजपा कार्यालय में कल रात आग लगा दी। इस घटना के बाद बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना के पीछे टीएमसी का हाथ है। वहीं, इस मामले में बंगाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि बीते माह नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में मचे बवाल के बीच बैरकपुर से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह पर हमला हुआ था। अर्जुन सिंह की कार पर शनिवार रात पत्थरबाजी हुई, जिसमें उनकी कार का शीशा टूट गया था।

वहीं बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हिंसा के खिलाफ कार्रवाई की अपील की थी। राज्यपाल ने कहा था कि बदमाशों की पहचान करके राज्य सरकार गुंडागर्दी के खिलाफ एक्शन ले।

इसके अलावा, बता दें कि  बीते 7 जनवरी को जेएनयू में हुई घटना के विरोध में जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान भाजपा की रैली भी निकल रही थी। जेयू के छात्रों की रैली और भाजपा की रैली आमने-सामने आ गई। इस दौरान पत्थरबाजी भी की गई और पुलिस के बैरिकेड भी तोड़े गए थे।

सूत्इरों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, जिससे स्थिति बेहद तनावपूर्ण बन गई। पुलिस ने हालात को नियंत्रण में करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया। इसके बाद जेयू के छात्र और पुलिसकर्मी कोलकाता में सुलेखा मोड़ के पास भिड़ गए। इस दौरान कोलकाता में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा।

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा