लाइव न्यूज़ :

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- अभी भी छिपा रही है 75% कोरोना से होने वाली मौतें 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2020 09:33 IST

दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 11 दिन की अवधि में दोगुना हो रहे हैं। जैन ने रविवार को कहा कि शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़ रही है और कई चिकित्सक, नर्स, पुलिस तथा बीएसएफ के जवान वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकपिल मिश्रा ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है की दिल्ली की सरकार कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा छुपा रही है। 

नई दिल्लीःकोरोना वायरस का कहर जारी है। इस घातक वायरस की वजह से देश में चौथी बार 31 मई तक के लॉकडाउन लगाना पड़ा है। इसके बावजूद संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है की दिल्ली की सरकार कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा छुपा रही है। 

कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहां, 'इस ग्राफ में दिख रहा है कोरोना मौतों का भयानक सच। ये देश की सबसे बड़ी खबर होनी चाहिए। दिल्ली सरकार खुलेआम झूठ बोलती पकड़ी गई है। लाइन एकदम सीधी थी, सरकार मौतों को छिपा रही थी। हमनें झूठ पकड़ा, अभियान चलाया तो अचानक ग्राफ में लाइन ऊपर। अभी भी सरकार 75% कोरोना मौतें छिपा रही है।'  

इधर, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 11 दिन की अवधि में दोगुना हो रहे हैं। जैन ने रविवार को कहा कि शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़ रही है और कई चिकित्सक, नर्स, पुलिस तथा बीएसएफ के जवान वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। 

कोविड-19 से मौत के वास्तविक आंकड़े सामने नहीं आने को लेकर आलोचना का सामना कर रही दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इस सिलसिले में शहर के अस्पतालों को 10 मई को एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई थी।

मंत्री ने कहा, 'हम रिकॉर्ड का संकलन कर रहे हैं। हमें आशा है कि दो-तीन दिनों में प्रत्येक रिपोर्ट का संकलन हो जाएगा।' उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से 19 और लोगों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़कर 148 हो गई है, जबकि संक्रमण के 422 नए मामले सामने आने के साथ अब तक कुल 9,755 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 4,202 रोगी संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि 5,405 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकपिल मिश्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविंद केजरीवालदिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील