लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी हमलाः कांग्रेस पर फूटा भाजपा का गुस्सा, नड्डा.. जावड़ेकर.. पात्रा ने सुनाई खरी-खोटी, सभी ने की हमले की निंदा

By भाषा | Updated: April 23, 2020 14:50 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के कई नेताओं ने गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर कथित हमले की निंदा की और इस घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अर्णब गोस्वामी को कांग्रेस के कई मुख्यमंत्रियों द्वारा सार्वजनिक रूप से धमकी दिए जाने के बाद उनपर हमला होते देखना चौंकाने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के कई नेताओं ने गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर कथित हमले की निंदा की और इस घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अर्नब गोस्वामी को कांग्रेस के कई मुख्यमंत्रियों द्वारा सार्वजनिक रूप से धमकी दिए जाने के बाद उनपर हमला होते देखना चौंकाने वाला है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के कई नेताओं ने गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर कथित हमले की निंदा की और इस घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अर्नब गोस्वामी को कांग्रेस के कई मुख्यमंत्रियों द्वारा सार्वजनिक रूप से धमकी दिए जाने के बाद उनपर हमला होते देखना चौंकाने वाला है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर एक पत्रकार पर सरेआम हमला होते देख दुख होता है। कांग्रेस ने यह दिखा दिया है कि यह वहीं पार्टी है जिसने देश में आपातकाल लगाया था और अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की अपनी परंपरा को जारी रखा है।

विपक्षी दल की ओर से इसपर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। पुलिस ने बताया कि मुंबई में गुरुवार तड़के मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने गोस्वामी की कार पर कथित तौर पर हमला किया और उनकी कार का शीशा तोड़ने की कोशिश की, जब वह अपनी पत्नी के साथ अपने घर जा रहे थे। दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार पर कोई भी हमला निंदनीय है क्योंकि यह लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कानून के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी इस घटना की निंदा की है और कांग्रेस को निशाने पर लिया। इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना गणपतराव कदम मार्ग पर उस समय हुई जब गोस्वामी लोअर परेल में बॉम्बे डायिंग कॉंप्लेक्स स्थित एक स्टूडियो से लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने गोस्वामी की कार से आगे निकलकर इसे रुकवा लिया। इनमें से एक ने कथित तौर पर अपने हाथों से बार-बार हमला कर गाड़ी का शीशा तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि हमलावरों के पास स्याही से भरी एक बोतल थी जो उन्होंने गोस्वामी की कार पर फेंक दी। गोस्वामी के पीछे वाली कार में चल रहे उनके सुरक्षाकर्मियों ने दोनों लोगों को पकड़ लिया और उन्हें एन एम जोशी मार्ग पुलिस को सौंप दिया।

कथित हमले के बाद पोस्ट किए गए एक वीडियो में रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक और मालिक गोस्वामी ने कहा कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बताया कि हमलावर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। पुलिस या युवा कांग्रेस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई। पालघर में दो साधुओं सहित तीन लोगों की हत्या के मुद्दे पर चर्चा के दौरान सोनिया गांधी पर गोस्वामी की टिप्पणियों को लेकर उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्रियों सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने रिपब्लिक टीवी के मालिक एवं मुख्य संपादक गोस्वामी की आलोचना की है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि यह ‘‘अत्यंत शर्मनाक है कि प्रधानमंत्री और भाजपा इस तरह के टीवी प्रस्तोताओं की सराहना करते हैं।’’

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीजेपी नड्डाप्रकाश जावड़ेकरसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा