लाइव न्यूज़ :

कृषि संबंधी बिल पास होने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से नाराज JJP के 2 विधायक किसानों के प्रदर्शन में हुए शामिल

By भाषा | Updated: September 21, 2020 07:52 IST

इस मामले में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये कहा कि कृषि क्षेत्र से संबंधी विधेयकों में से किसी में भी फसल खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था खत्म करने का कोई संकेत तक नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों के प्रदर्शन में जजपा के दो विधायक शामिल हुए, वहीं दो अन्य राम कुमार गौतम और देवेंद्र बबली भी इस मुद्दे पर इससे पहले पार्टी के रुख से अलग राह पर गये हैं।हरियाणा में जजपा के बरवाला से विधायक जोगी राम सिहाग और शाहबाद विधायक राम करन काला किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए।

चंडीगढ़: हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दो विधायक संसद में पारित कृषि विधेयकों के विरोध में राज्य के किसानों द्वारा रविवार को किए गए प्रदर्शनों में शामिल हुए। हरियाणा में जजपा के बरवाला से विधायक जोगी राम सिहाग और शाहबाद विधायक राम करन काला किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए।

वहीं, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये कहा कि कृषि क्षेत्र से संबंधी विधेयकों में से किसी में भी फसल खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था खत्म करने का कोई संकेत तक नहीं है।

किसानों के प्रदर्शन में जजपा के दो विधायक शामिल हुए, वहीं दो अन्य--राम कुमार गौतम और देवेंद्र बबली-- भी इस मुद्दे पर इससे पहले पार्टी के रुख से अलग राह पर गये हैं। पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर मतभेद दिखाई दे रहा है।

पिछले विधानसभा चुनाव में 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में जजपा ने 10 सीटों, जबकि भाजपा ने 40 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद जजपा ने सरकार गठन में भाजपा का समर्थन किया था। भारतीय किसान संघ और अन्य किसान संगठनों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया है। भाषा कृष्ण सुभाष सुभाष

टॅग्स :हरियाणादुष्यंत चौटालाजननायक जनता पार्टीकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां नहीं हैवान! बेटे समेत 4 बच्चों को बेरहमी से मारा, साइको लेडी किलर ने बताई करतूत; गिरफ्तार

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

भारतधर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र से गूंजा गीता का संदेश, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 21000 बच्चों सहित विभिन्न देशों में वैश्विक गीता पाठ

क्राइम अलर्ट48 साल के प्रेमी के साथ 45 वर्षीय मां को आपत्तिजनक स्थिति में देखा?, बेटे राज कुमार ने पत्नी को जगाया और गला घोंटकर हत्या की, लाशों को पिक-अप जीप में रखा और पुलिस थाने पहुंचा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा