लाइव न्यूज़ :

आंध्र विवाद: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा- बीजेपी से गठबंधन कर कुछ हासिल नहीं हुआ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 9, 2018 20:57 IST

दिल्ली में टीडीपी के लोकसभा सदस्य जे.सी. दिवाकर. रेड्डी ने मीडिया से कहा कि टीडीपी का भाजपा के साथ 'तलाक' पूरा हो गया।

Open in App

अमरावती, 9 मार्च। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि 2014 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने से तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) को कुछ हासिल नहीं हुआ। पार्टी नेताओं के साथ यहां एक बैठक और पार्टी सांसदों के साथ नियमित टेलीकांफ्रेंस में नायडू ने राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने के बाद मोदी सरकार से नाता तोड़ने के बाद उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को तेदेपा के दोनों केंद्रीय मंत्रियों पी.अशोक गजपति राजू और वाई.एस. चौधरी का इस्तीफा मंजूर कर लिया। ऐसा कहा जा रहा है कि नायडू ने बैठक के दौरान इस ओर इशारा किया कि तेदेपा ने वर्ष 2014 में अकेले चुनाव लड़ने पर स्थानीय निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव और आम चुनाव में भाजपा से गठबंधन करने के बावजूद भी पार्टी को इतने ही प्रतिशत वोट मिले।

टीडीपी के सांसदों ने नायडू को सूचित किया कि संसद में कई पार्टियों ने टीडीपी के मोदी सरकार से अलग होने के निर्णय का समर्थन किया है। कई मंत्रियों और नेताओं ने उनसे कहा कि राज्य की 98 प्रतिशत जनता राज्य द्वारा 'समय पर और सही निर्णय' लेने की प्रशंसा कर रही है। नायडू ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक प्रगति पर नजर रखने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की टीम भी गठित की।

दिल्ली में टीडीपी के लोकसभा सदस्य जे.सी. दिवाकर. रेड्डी ने मीडिया से कहा कि टीडीपी का भाजपा के साथ 'तलाक' पूरा हो गया। उन्होंने कहा, "जब पति और पत्नी अलग होते हैं, तो वे लोग अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बात करते रहते हैं। यह उनकी जवाबदेही होती है। अब के बाद भाजपा के साथ हमारी बैठक कुछ ऐसी ही होंगी।"

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसचंद्रबाबू नायडूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा