लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने 8 घंटे तक लगाई दिल्‍ली BJP नेताओं की क्लास, जमकर लगाई डांट

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 22, 2018 08:57 IST

शाह ने एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में पार्टी के करीब 300 कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की जिनके सोशल मीडिया पर 10,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 22 जूनः 2019 लोकसभा चुनाव के बाबत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार (21 जून) को दिल्ली बीजेपी को दुरुस्त किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को आठ घंटों तक मैराथन मीटिंग करते हुए कई नेताओं को जमकर फटकार लगाई। अमित शाह ने ऐसे सभी नेताओं को तत्काल अपने व्यवहार में बदलाव लाने को कहा जो गुटबाजी में लिप्त रहते हैं। उन्होंने सचेत किया कि तत्काल अपने व्यवहार में बदलाव नहीं करते हैं तो पार्टी जल्द ही उन पर कड़ी कार्रवाई कर सकती है।

इतना नहीं उन्होंने 2019 को लेकर सभी नेताओं से उनका प्लान भी मांगा। लेकिन ज्यादातर नेताओं के पास चलताऊं प्लान ही थे। गोपनीयता के शर्त पर एक नेता ने बताया कि किसी भी प्लान से अमित शाह बहुत खुश नजर नहीं आए। इसके बाद उन्होंने अपनी तरफ से बताया कि पिछले चुनावों में बीजेपी को अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ी जातियों से बहुत वोट मिले थे। केंद्र सरकार भी उनका काफी खयाल रख रही है। ऐसे में दिल्ली बीजेपी नेताओं को भी चाहिए कि वह निचली जातियों का खास खयाल रखें।

इसकेअलावा भाजपा प्रमुख अमित शाह ने सोशल मीडिया पर सक्रिय पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लोगों के बीच विश्वसनीयता खोने से बचने के लिए फर्जी सामग्री पोस्ट करने की ‘ गलती ’’ ना करने की सलाह दी।

अमित शाह ने भी माना सपा-बसपा की एकता बीजेपी के लिए 2019 की सबसे बड़ी चुनौती

सूत्रों ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों समेत ‘‘ सोशल मीडिया योद्धाओं ’’ को दिए संबोधन में शाह ने उनसे मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए कहा। 

बैठक में शामिल एक व्यक्ति ने गोपनीयता की शर्त पर कहा , ‘‘ पार्टी अध्यक्ष ने हमसे टि्वटर , फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी तस्वीरें , डेटा और संदेश पोस्ट करने की गलती करने से बचने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इससे लोगों के सामने हमारी विश्वसनीयता खतरे में पड़ती है। ’’ 

शाह ने एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में पार्टी के करीब 300 कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की जिनके सोशल मीडिया पर 10,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

(भाषा के इनपुट से)

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

राजनीति अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए