कांग्रेस पर सियासी संकट: मध्य प्रदेश के बाद अब गुजरात की बारी,  कांग्रेस के 20 विधायकों को भेजा जा रहा है जयपुर, ये है वजह

By अनुराग आनंद | Published: March 14, 2020 05:43 PM2020-03-14T17:43:17+5:302020-03-14T17:43:17+5:30

कांग्रेस के करीब 48 विधायकों को उदयपुर शिफ्ट किया जाएगा। गुजरात में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों में  बिखराव रोकने की कवायद के तहत इन विधायकों को जयपुर और उदयपुर लाने की रणनीति बनाई गई है।

After Madhya Pradesh, now Gujarat's 20 Congress MLAs are being sent to Jaipur | कांग्रेस पर सियासी संकट: मध्य प्रदेश के बाद अब गुजरात की बारी,  कांग्रेस के 20 विधायकों को भेजा जा रहा है जयपुर, ये है वजह

कांग्रेस

Highlightsगुजरात के 20 कांग्रेस विधायकों (Congress MLAs) को शनिवार को शाम 8 बजे जयपुर  लाए जाने की योजना है।180 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में भाजपा के 103 विधायक हैं।

जयपुर: मध्य प्रदेश के बाद अब गुजरातकांग्रेस विधायकों को राजस्थान भेजा जा रहा है। दरअसल, राज्यसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने यह फैसला लिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, गुजरात के 20 कांग्रेस विधायकों (Congress MLAs) को शनिवार को शाम 8 बजे जयपुर  लाए जाने की योजना है।

 न्यूज 18  की खबर के मुताबिक,  इसके अलावा कांग्रेस के  करीब 48 विधायकों को उदयपुर  शिफ्ट किया जाएगा। गुजरात में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों में  बिखराव रोकने की कवायद के तहत इन विधायकों को जयपुर और उदयपुर लाने की रणनीति बनाई गई है। कांग्रेस को गुजरात में क्रॉस वोटिंग का खतरा है। इसलिए गुजरात कांग्रेस के विधायकों की बाड़ेबंदी की जा रही है।

180 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में भाजपा के 103 विधायक हैं। उसे एनसीपी के एक और बीटीपी के दो विधायकों का समर्थन है। ऐसे में उसके पास कुल 106 विधायकों का समर्थन है। कांग्रेस के पास 73 विधायक हैं। निर्दलीय जिग्नेश मेवाणी के समर्थन से उसका संख्या बल 74 का है। 

बता दें कि राज्य की एक विधानसभा सीट जीतने के लिए 37 वोट की जरूरत होगी। ऐसे में भाजपा को दो और कांग्रेस को एक सीट आसानी से मिल जाएगी। चौथी सीट पर का फैसला दूसरी वरीयता के वोट से होगा। भाजपा तीन सीट जीतने का दावा कर रही है। यही कारण है जिसके चलते कांग्रेस को विधायकों के टूटने का डर सता रहा है।

Web Title: After Madhya Pradesh, now Gujarat's 20 Congress MLAs are being sent to Jaipur

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे