लाइव न्यूज़ :

भाजपा में शामिल हुए अभिनेता अरुण गोविल, भगवान राम के किरदार में हुए थे लोकप्रिय

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 18, 2021 21:02 IST

अरुण गोविल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1977 में ताराचंद बड़जात्या की फिल्म "पहल" से की।

Open in App
ठळक मुद्दे'सावन को आने दो' और 'सांच को आंच नहीं' जैसी अन्य हिट फिल्मों के साथ काम किया।विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए।अरुण गोविल ने पहली बार 1977 में आई पहले फिल्म में एक्टिंग की थी।

नई दिल्लीः लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम के रूप में अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

मेरठ के छावनी शहर में पले-बढ़े, एक जलविद्युत इंजीनियर के बेटे गोविल ने सहारनपुर और शाहजहाँपुर के कई स्कूलों में पढ़ाई की। स्कूल के बाद, उन्होंने मेरठ में बीएससी के लिए दाखिला लिया और इसे मथुरा से पूरा किया।

राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में गोविल ने संवाददाता सममेलन में केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी और पार्टी महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर और अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के मद्देनजर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘‘गोविल जी का जीवन गैर विवादित रहा है। हम भाजपा में उनका स्वागत करते हैं।’’

पश्चिम बंगाल, असम समेत 5 राज्यों के चुनावों से ठीक पहले अरुण गोविल ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया है। चुनावों से पहले बीजेपी के लिए यह अहम है। मेरठ के कैंट इलाके में जन्मे अरुण गोविल ने सहारनपुर और शाहजहांपुर में अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की थी। इसके बाद मथुरा से बीएससी किया था। रामायण सीरियल में एक्टिंग से चर्चा में आए अरुण गोविल ने पहली बार 1977 में आई पहले फिल्म में एक्टिंग की थी। इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस ने तैयार किया था।

गोविल ने कहा कि उन्होंने यह फैसला ‘जय श्रीराम’ के नारे से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की ‘‘चिढ़’’ के कारण लिया। भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 148 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा किए जाने के बाद गोविल यहां भाजपा महासचिव अरुण सिंह तथा केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी की उपस्थिति में भगवा दल में शामिल हुए।

गोविल ने यहां भाजपा मुख्यालय में मीडिया से कहा, ‘‘जय श्रीराम के नारे से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चिढ़ की वजह से मैं भाजपा में शामिल होने को प्रेरित हुआ। जय श्रीराम कहने में कुछ भी गलत नहीं है...यह कोई नारा या राजनीतिक नारा नहीं है, बल्कि यह हमारे लिए एक जीवनशैली है, यह हमारी संस्कृति और मूल्यों का द्योतक है।’’

वर्ष 1987 में आए रामानंद सागर के रामायण धारावाहिक में राम की भूमिका निभाने वाले गोविल ने कहा कि भाजपा उन्हें देश के लिए कुछ करने का एक ‘‘मंच’’ प्रदान करेगी। गोविल (63) हिंदी और भोजपुरी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके हैं।

टॅग्स :अरुण गोविलभारतीय जनता पार्टीविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावअसम विधानसभा चुनावपुडुचेरी विधानसभा चुनावकेरल विधानसभा चुनावतमिलनाडु विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारत22 से कम हैं 63?, केरलम में अगले 5 साल तक मुस्लिम लीग शासन?, भाजपा ने साझा किए ‘मीम’

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा