लाइव न्यूज़ :

सीरियाः असद परिवार के शासन के 50 साल पूरे, वर्ष 1970 में रक्तहीन तख्ता पलट, देखिए तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 12, 2020 18:53 IST

Open in App
1 / 7
सीरिया में असद परिवार के शासन के 50 साल शुक्रवार को पूरे हो रहे हैं। वर्ष 1970 में 13 नवंबर को ही वायुसेना के युवा अधिकारी हाफिज असद ने रक्तहीन तख्ता पलट किया था।
2 / 7
वर्ष 1946 में फ्रांस से आजादी प्राप्त करने का बाद पहला सैन्य शासन था और तब से असद परिवार देश पर राज कर रहा है।
3 / 7
सीरिया करीब एक दशक के गृह युद्ध की वजह से खंडर में तब्दील हो गया है, इस युद्ध में करीब पांच लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
4 / 7
आधी आबादी पलायन कर चुकी है और अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है, पूरा इलाका सरकार के नियंत्रण से बाहर जा चुका है लेकिन एक चीज अक्षुण्ण है तो वह है हाफिज असद के बाद उनके बेटे बशर असद की देश की सत्ता पर पकड़।
5 / 7
बशर असद पर आरोप है कि वह राजस्व का आधा हिस्सा युद्ध पर खर्च कर रहे हैं और अपनी सत्ता पर पकड़ मजबूत रखने के लिए अरब राष्ट्रवाद से अधिक पिता की तरह ईरान और रूस जैसे सहयोगियों पर निर्भर हैं।
6 / 7
असद से कई बार मुलाकात करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपने संस्मरण ‘ माई लाइफ’ में लिखा, ‘‘ वह बहुत ही निष्ठुर लेकिन बुद्धिमान व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने विरोधियों को सबक सिखाने के लिए पूरे गांव को तबाह कर दिया।’’
7 / 7
क्लिंटन ने यह बात 1982 में हामा में हुए नरसंहार के संदर्भ में लिखी जिसमें असद की सेना ने मुस्लिम ब्रदरहुड के आंदोलन को दबाने के लिए हजारों लोगों की हत्याएं कराई।
टॅग्स :सीरियाअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्परूससंयुक्त राष्ट्रव्लादिमीर पुतिनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल