भारत की इन 10 जगहों पर जाएं घुमक्कड़ी के शौकीन, सर्दियों में जमकर पड़ती है बर्फ

By आदित्य द्विवेदी | Published: December 16, 2018 03:40 PM2018-12-16T15:40:19+5:302018-12-16T15:40:19+5:30

Next

देश के उत्तरी इलाके उत्तराखंड के औली में नवंबर के मध्य से ही तेज बर्फबारी होना शुरू हो जाती है। स्कीइंग के लिए यह जगह बेस्ट है। औली उत्तराखंड के जोशीमठ से मात्र 16 किलोमीटर की दूर पर है।

समुद्र तल से 8,957 की ऊंचाई पर बना पहलगाम बेहद खूबसूरत जगह है। स्नो स्पोर्ट्स से लेकर सुंदर वादियों के लिए यह जगह जानी जाती है। ट्रेक के लिए ये जगह फेमस है।

बर्फीली वादियों की बात हो और जुबां पर गुलमर्ग का नाम ना आए, यह हो नहीं सकता। दिल्ली से गुलमर्ग का फासला 880 किलोमीटर का है। यहां आप स्कीइंग, ट्रेक के अलावा देश की सबसे ऊंची केबल कार पर भी सफर कर सकते हैं।

लिस्ट में अगली जगह भी जम्मू कश्मीर से है। यह है पाटनीटॉप जो हमेशा से ही पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध रही है। यह जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में है। स्कीइंग और ट्रेक के लिए यहां जरूर जाएं।

सोनमर्ग देश का एक ऐसा हिल स्टेशन हैं जहां नवंबर से बर्फ पड़ना शुरू हो जाती है और अप्रैल तक पहाड़ों पर बर्फ की मोटी परत बनी रहती है। इसके बाद धीरे धीरे यह बर्फ पिघलती है। सोनमर्ग श्रीनगर से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर है। खूबसूरत नजारों के लिए यहां जरूर जाएं।

अक्टूबर से लेकर मार्च तक का समय लद्दाख जाने के लिए बेस्ट माना जाता है। इस बीच यहां आपको बर्फ से ढके पहाड़ देखने के लिए और बर्फ में मस्ती करने का पूरा भरपूर मौक़ा मिलेगा। लद्दाख जाने के लिए हवाई, ट्रेन और रोड ट्रिप सभी मुमकिन है।

देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से की बता करें तो सिक्किम में ढेर सारे छोटे बड़े हिल स्टेशन हैं। इनमें कटाव एक ऐसी जगह है जहां साल में लंबे समय तक बर्फ मिलती है। यह गंगटोक से मात्र 144 किलोमीटर की दूर पर है। लेकिन कटाव जाने के लिए आपके पास आर्मी का इज्जाजत जरूर होनी चाहिए।

अब बात करते हैं हिमाचल प्रदेश की, जहां देश में सबसे अधिक हिल स्टेशन हैं और लोकप्रिय भी हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली में आपको नवंबर से जनवरी तक भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। यहां स्कीइंग, ट्रेक, आदि एक्टिविटीज होती हैं।

मनाली के बाद अब बारी है हिमाचल प्रदेश के शिमला की। यहां बर्फ देखनी हो तो 15 दिसंबर के बाद जाएं। जनवरी के अंत तक यहां आपको बर्फ से ढके पहाड़ दिखेंगे। शिमला के बाद आप आगे कुफरी, मनाली, डलहौजी के लिए भी रवाना हो सकते हैं।

शिमला के साथ सटा कुफरी, शिमला से अधिक ठंडा हिल स्टेशन है। यहां आपको भरी गर्मी में भी ठिठुरने वाली ठंड का एहसास हो सकता है। यहां बर्फ पहले पड़ती है। यहां आप ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं।

टॅग्स :ट्रेवलtravel