'कहीं तो होगा' की कशिश का इस कदर बदला लुक, इंस्टा पर फैंस ने भरी आंहें

By ललित कुमार | Published: April 27, 2019 03:12 PM2019-04-27T15:12:40+5:302019-04-27T15:12:40+5:30

Next

टीवी सीरियल 'कहीं तो होगा' से फेमस हुईं आमना शरीफ इन दिनों अपने सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक्स को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं।

इस सीरियल आमना ने कशिश का किरदार निभाया था, जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

इसके बाद आमना 'होंगे जुदा ना हम' और 'नायिका' जैसे सीरियल में काम किया था।

करीबन 10 साल टीवी इंडस्ट्री में रहने के बाद आमना ने साल 2013 ने अपने अभिनय करियर से ब्रेक ले लिया था।

इसके बाद आमना ने अपने बॉयफ्रेंड अमित कपूर से हिन्दू धर्म अपना कर शादी की कर ली थी।

आखिरी बार आमना साल 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' में नजर आई थीं।

इस फिल्म में आमना ने रितेश देशमुख की पत्नी का किरदार निभाया था।

आमना जल्द ही फिल्म 'रूह अफजा' में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के साथ नजर आ सकती हैं।