लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 16: ‘सर्कस में आपका स्वागत है’, बिग बॉस 16 का घर देख उड़ जाएंगे होश

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: October 2, 2022 16:01 IST

Open in App
1 / 7
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 16वें सीजन में ‘सेलेब्रिटी प्रतियोगी’ की नयीं जोड़ियां दिखाई देंगी, जो ‘विंटेज सर्कस’ की थीम पर आधारित आलीशान घर में रहेंगे।
2 / 7
‘मैरी कॉम’ से प्रसिद्ध, फिल्म निर्माता ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता ने घर को सर्कस की थीम के आधार पर तैयार किया है।
3 / 7
प्रवेश द्वार पर लिखा है, ‘सर्कस में आपका स्वागत है’। एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, जोकर से लेकर हिंडोला तक, घर में सर्कस के सभी घटक मौजूद होंगे।
4 / 7
कला निर्देशक ओमंग और प्रोडक्शन डिजाइनर वनिता ने कहा कि उन्होंने सर्कस के युग को पुनर्जीवित करने के लिए घर की आंतरिक साज-सज्जा के साथ कल्पना, मस्ती, चमक और फंतासी की दुनिया को प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।
5 / 7
दोनों ने एक बयान में कहा, “इस सीजन में, बिग बॉस का घर पहली बार एक सर्कस के रूप में दिखाई दे रहा है। हम में से कई लोगों ने देखा है कि कैसे सर्कस जादूई मानव शक्ति और क्षमताओं तथा पूर्णता को दर्शाता है। हम 'ला ला लैंड' की दुनिया से प्यार करते हैं और यह उसी तरह से प्रतिबिंबित होगा, जिस तरह से हमने अपनी जगह तैयार की है।’’
6 / 7
ओमंग और वनिता ने कहा कि सर्कस थीम के पीछे का कारण यह दिखाना है कि कैसे भीड़ का मनोरंजन करते हुए बाधाओं और कठिनाइयों को दूर किया जा सकता है। कलर्स चैनल पर शनिवार रात 'बिग बॉस 16' का प्रसारण शुरू हुआ।
7 / 7
टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब