लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सऐप ने अक्टूबर महीने में भारत में 23 लाख से ज्यादा खातों पर लगाई रोक

By संदीप दाहिमा | Updated: December 1, 2022 13:04 IST

Open in App
1 / 4
त्वरित रूप से संदेश भेजने की सुविधा देने वाला मंच व्हाट्सऐप ने अक्टूबर में 23.24 लाख खातों पर रोक लगाई है। इनमें से 8.11 लाख खाते ऐसे हैं जिनके बारे में उपयोकर्ताओं ने शिकायत नहीं की थी लेकिन उन पर सतर्कता के लिहाज से रोक लगाई गई है।
2 / 4
सितंबर में व्हाट्सऐप ने 26.85 लाख खातों पर रोक लगाई थी। व्हाट्सऐप ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के तहत अक्टूबर 2022 की भारत के बारे में अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा, ‘‘एक अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक 2,324,000 वॉट्सऐप खातों पर रोक लगाई गई जिनमें से 811,000 खाते ऐसे हैं जिन पर सतर्कता के लिहाज से रोक लगाई गई है।
3 / 4
हालांकि उनके बारे में किसी उपयोगकर्ता ने शिकायत नहीं की थी। भारतीय खातों को +91 से शुरू होने वाले फोन नंबर से पहचाना जाता है।’’ सख्त आईटी नियम पिछले वर्ष प्रभाव में आए थे।
4 / 4
इनके तहत बड़े डिजिटल मंचों (जिनके 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ता हैं) को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट देना आवश्यक है जिनमें शिकायतों और उनपर की गई कार्रवाई का विवरण हो। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप को सितंबर में 701 शिकायतें मिली जिनमें से केवल 34 पर कार्रवाई की गई। कुल शिकायतों में से 550 खातों पर रोक लगाने के अनुरोध वाली थीं।
टॅग्स :व्हाट्सऐपसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी भारत में X की नई 'सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली' रैंकिंग में सबसे आगे

ज़रा हटकेVIDEO: बीच सड़क पर रैपिडो ड्राइवर का हंगामा, रोड लेकर पत्रकार पर हमला; जानें क्या है पूरा मामला

विश्वसोशल मीडिया बैन कर देने भर से कैसे बचेगा बचपन ?

ज़रा हटकेYear Ender 2025: मोनालिसा से लेकर Waah Shampy Waah तक..., इस साल इन वायरल ट्रेड ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

ज़रा हटकेVIDEO: ट्रेन शौचालय से बाहर निकल रही थी महिला, तभी कटिहार जंक्शन पर अचानक उमड़ी भीड़; फिर हुआ कुछ ऐसा...

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

टेकमेनियाक्या है क्लाउडफ्लेयर में रुकावट की वजह? जानिए एक्स, चैटजीपीटी और दूसरी लोकप्रिय वेबसाइटें क्यों हुईं डाउन?

टेकमेनियाX Down: एलन मस्क का एक्स उपयोगकर्ताओं के लिए हुआ डाउन, यूजर हुए परेशान