लाइव न्यूज़ :

भारत बना ऑनलाइन गेमिंग का सबसे बड़ा बाजार, ऐसे कमा सकते हैं ढेरों पैसा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 7, 2019 17:19 IST

Open in App
1 / 6
भारत में ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज बढ़ता जा रहा है। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि वित्त वर्ष 2022-23 तक इस क्षेत्र के 11,900 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद है। देश में डिजिटल ढांचा के तेजी से बढ़ने का लाभ ऑनलाइन गेमिंग कारोबार को भी मिला है। 2014 में यह आंकड़ा गेमिंग इंडस्ट्री में 2000 करोड़ रुपये की थी, जो वित्त वर्ष 2018 में दोगुना बढ़कर 4,400 करोड़ रुपये की हो गई है।
2 / 6
केपीएमजी-इंडियन फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट्स गेमिंग की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2013-14 में ऑनलाइन गेमिंग कारोबार 2,000 करोड़ रुपये का था। वित्त वर्ष 2017-18 में यह बढ़कर 4,400 करोड़ रुपये हो गया। अब वित्त वर्ष 2017-18 से 2022-23 के बीच इसकी कमाई 22 प्रतिशत सालाना दर से बढ़कर 11,900 करोड़ रुपये होने की संभावना है।
3 / 6
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में गेम खेलने वालों और गेम विकसित करने वाली कंपनियों की कुल संख्या बढ़कर 25 करोड़ हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑनलाइन गेमिंग में कमाई का सबसे बड़ा जरिया मोबाइल फोन है। वित्त वर्ष 2016-17 में ऑनलाइन गेमिंग से हुई कुल कमाई का 85 प्रतिशत मोबाइल फोन से आया।
4 / 6
भारतीय बाजार में सस्ते मोबाइल मिलने के साथ ही सस्ती कीमत पर मिलने वाले डेटा ने ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज कुछ सालों में बढ़ा दिया है। साथ ही पिछले कुछ सालों में मोबाइल फोन से होने वाली कमाई में तेजी से इजाफा हुआ है।
5 / 6
इसमें से ऑनलाइन गेमिंग का बड़ा हिस्सा है। जिन गेम को सबसे ज्यादा खेला जाता है, उनमें Puzzle, action और एडवेंचर टॉप गेम हैं। साथ ही Fantasy Sport भी एक उभरता हुआ गेम है।
6 / 6
गेम खेलने के सथा ही गेम आर्ट प्रोफेशनल्स की काफी मांग है। जिसकी वजह से भारत में गेमिंग के सेक्टर में नौकरी के बड़े अवसर बनकर उभरे हैं।
टॅग्स :मोबाइल गेम्सएंड्रॉइड गेमइंटरनेटमोबाइलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की