लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से लोगों को बचाने में मदद करेगा Google Maps का नया फीचर, यहां जानिए पूरी डिटेल

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 11, 2020 18:32 IST

Open in App
1 / 10
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होते हुए देखा जा रहा है। इसके बावजूद देश में लॉकडाउन के पांचवें चरण में विभिन्न हिस्सों को अनलॉक-1 के तहत धीरे-धीरे खोला जा रहा है, जिसके कारण सड़कों पर एक बार फिर भीड़ काफी बढ़ गई है।
2 / 10
ऐसे में ट्रैफिक बढ़ने के कारण लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा और भी बढ़ गया है। इसी क्रम में अब गूगल ने अब अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर ऐड किया है।
3 / 10
इस अपडेटेड फीचर को दुनियाभर के तमाम हिस्सों में यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। भारत में भी यूजर्स इस विशेष फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4 / 10
गूगल मैप्स में की ये नई सुविधा अपने यूजर्स को कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने में मदद करेंगी।
5 / 10
जानकारी के अनुसार, गूगल मैप्स का ये फीचर यूजर्स को पर्सनल और पब्लिक परिवहन से ट्रैवल करने के दौरान ड्राइविंग रूट पर आने वाले कोरोना वायरस चेकपॉइंट की जानकारी देगा।
6 / 10
यह फीचर गूगल मैप्स मेडिकल सुविधाओं और कोरोना टेस्टिंग सेंटर्स के बारे में भी यूजर्स को जानकारी देगा।
7 / 10
इस फीचर को भारत सहित अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्राजील, कोलंबिया, फ्रांस, मैक्सिको, नीदरलैंड, स्पेन, थाईलैंड, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में शुरू कर दिया गया है।
8 / 10
एंड्राइड और iOS यूजर्स को इस नए फीचर की सुविधा मिलेगी। ऐसे में गूगल मैप्स के जरिए यूजर्स खुद को काफी हद तक कोरोना वायरस से बचा सकते हैं।
9 / 10
यूजर्स रेलवे स्टेशन पर मौजूद भीड़ की जानकारी भी इस नए फीचर की मदद से हासिल कर सकते हैं।
10 / 10
गूगल ने इस नए फीचर को कुछ ही देशों में लांच किया है। ऐसे मी ये फीचर अन्य देशों में कब लांच किया जाएगा, इसके बारे में अभी कोई अधिकारिक सूचना नहीं है।
टॅग्स :गूगल मैपगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए