लाइव न्यूज़ :

सिर्फ एक SMS से हैक हो सकता है आपका एंड्रॉयड स्मार्टफोन, बचने के लिए करें ये उपाय

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 28, 2018 07:59 IST

Open in App
1 / 6
ज्यादातर वायरस अटैक एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर ही होते हैं। अगर आप एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर है तो आपको ज्यादा सर्तक रहना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि आपके फोन को एक SMS के जरिए हैक किया जा सकता है। लेकिन बड़ा सवाल है कि सिर्फ एक एसएमएस के जरिए कैसे किसी एंड्रॉयड स्मार्टफोन को हैक किया जा सकता है। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे इन मैसेज की पहचान करेंगे।
2 / 6
सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, एक मैसेज की मदद से 95 प्रतिशत एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को हैक किया जा सकता है। ये वो स्मार्टफोन होते हैं जो एंड्रॉयड के 2.2 या 5.1 वर्जन पर काम करते हैं। बता दें कि गूगल के सबसे नीचे वर्जन की बात करें तो यह 5.1 वर्जन लॉलीपॉप है, वहीं अब गूगल ने अपने लेटेस्ट वर्जन एंड्रॉयड पाई 9.0 को भी उपलब्ध करा दिया है।
3 / 6
हैकर्स सबसे ज्यादा एंड्रॉयड वर्जन के 5.1 तक के स्मार्टफोन को हैक करते हैं क्योंकि इनमें एक बड़ी खामी है। इसका फायदा उठाकर किसी भी को हैक किया जा सकता है। सबसे खास बात एंड्रॉयड 5.1 पर चलने वाले टैबलेट को भी हैक किया जा सकता है।
4 / 6
एंड्रॉयड स्मार्टफोन में एक सॉफ्टवेयर मौजूद होता है जिसका नाम 'Stagefright' है। इसकी मदद से यूजर मल्टीमीडिया फाइल को ओपन और प्ले करते हैं। जबकि इसी सॉफ्टवेयर की मदद से एमएमएस यानि मल्टीमिडिया मैसेज भी ओपन होता है।
5 / 6
ऐसे में अगर किसी दूसरे के पास आपका मोबाइल नंबर है तो वह आपके फोन को एक एसएमएस के जरिए हैक कर सकता है। इसके लिए जरूरी है कि फोन में किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक वाले मैसेज या एमएमएस को क्लिक ना करें।
6 / 6
हालांकि मौजूदा समय में सभी कंपनियों के स्मार्टफोन एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन पाई 9.0 या एंड्रॉयड ओरियो 8.1 या 8.0 के साथ लॉन्च किए जाते हैं। ऐसे में यदि आपके फोन में एंड्रॉयड का वर्जन 5.1 से ऊपर है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
टॅग्स :स्मार्टफोनमोबाइलएंड्रॉयडऐंड्रॉयड ओरियोएंड्रॉयड पाईटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की