Surya Grahan 2020: जानिए 21 जून के ग्रहण की अहम जानकारियां, कब से शुरू होगा ग्रहण, सूतक का समय और प्रभाव सब कुछ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 21, 2020 06:21 AM2020-06-21T06:21:58+5:302020-06-21T06:21:58+5:30

Next

इस साल का सूर्य ग्रहण 21 जून को पड़ने वाला है। 21 जून को घटित होने वाला यह सूर्य ग्रहण साल 2020 का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण सूर्य देव का दिन यानी रविवार के दिन होगा।

यह सूर्य ग्रहण भारत मे दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक मान्य होगा। इस वलयाकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा की छाया से सूर्य 99 प्रतिशत ढका रहेगा।यह सूर्य ग्रहण आषाढ़ के महीने की अमावस्या तिथि पर, सूर्य के मिथुन राशि में होने और मृगशिरा नक्षत्र में घटित होगा। ऐसे में इस नक्षत्र में जन्में जातकों पर ग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ेगा।

इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य रहेगा ऐसे में ग्रहण होने से 12 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाएगा। 20 जून की रात के 10 बजकर 15 मिनट से सूतक आरंभ हो जाएगा जो ग्रहण के खत्म होने के साथ ही सामाप्त भी हो जाएगा।

इस सूर्य ग्रहण में एक अलग तरह का ज्योतिष संयोग बनने को मिलेगा। इस समय एक साथ 6 ग्रह वक्री स्थिति में होंगे जिसमें गुरु, शनि, मंगल, शुक्र, राहु और केतु ग्रह होंगे।  

धार्मिक मान्यता के अनुसार राहु ने धोखे से अमृत का पान कर लिया था। सूर्य और चंद्रमा ने यह सब देख लिया और भगवान विष्णु को बता दिया तब भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से राहु का राहु का सिर धड़ से अलग कर दिया। चूंकि राहु ने भी अमृत का पान कर लिया था इसलिए उसकी मृत्यु न हो सकी। तभी से राहु चंद्र और सूर्य से शत्रुता रखता है और समय-समय पर इन ग्रहों को ग्रसता है।

ग्रहण खत्म होने के बाद नहाने के पानी में गंगाजल डाल कर स्नान किया जाता है और घर के हर एक कोनों में गंगाजल से छिड़काव किया जाता है। इसके बाद घर में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्नान कराकर उनकी पूजा की जाती है।

21 जून को सूर्य ग्रहण, साल का सबसे बड़ा दिन, रविवार का दिन और विश्व योग दिवस भी है।

यह सूर्य ग्रहण लगभग 6 घंटा लंबा चलेगा। 21 जून की सुबह 10 बजकर 15 मिनट शुरू होकर 3 बजे के आस पास खत्म होगा।