लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2020: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, इन खास बातों का रखें ध्यान

By संदीप दाहिमा | Updated: December 14, 2020 16:35 IST

Open in App
1 / 9
साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। ये ग्रहण 5 घंटे से ज्यादा तक होगा पर भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
2 / 9
दरअसल, जब सूर्य ग्रहण होगा तब भारत में शाम ढल चुकी होगी। खास बात ये भी है कि ये पूर्ण नहीं बल्कि खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा।
3 / 9
सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन आधी रात के बाद 12 बजकर 23 मिनट पर होगा।
4 / 9
इस तरह ये ग्रहण करीब पांच घंटे 20 मिनट का होगा। भारत में इस समय रात होगी। इसलिए सूर्य ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा।
5 / 9
ये खंडग्रास सूर्य ग्रहण भी है। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। आमतौर पर हिंदू मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। वहीं, चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू होता है और ग्रहण के बाद खत्म होता है।
6 / 9
सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
7 / 9
भागवान की मूर्ति भी छूने की मनाही होती है। इसके अलावा ग्रहण शुरू होने से खत्म होने तक खाना नहीं खाना चाहिए। हालांकि, इस बार ऐसा कोई बंधन नहीं होगा। मंदिर खुले रहेंगे और खान-पान भी किया जा सकता है।
8 / 9
इस बार सूर्य ग्रहण को लेकर कोई बंधन नहीं है। हालांकि, कुछ चीजें जरूर हैं जिसका ख्याल रखा जाना चाहिए। दरअसल, मान्यताओं में ग्रहण को कभी भी शुभ नहीं माना गया है।
9 / 9
इसलिए गर्भवती महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों को खास ध्यान रखना चाहिए। हिंदू मान्यताओं के अनुसार गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। ग्रहण के बाद स्‍नान-दान करना चाहिए। नकारात्‍मक प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण के समय भगवान का नाम लें और अपने आराध्‍य की उपासना करना अच्छा होता है।
टॅग्स :सूर्य ग्रहणमौनी अमावस्याहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर