लाइव न्यूज़ :

Sun Transits in Leo 2024: कल होगा सूर्य का सिंह में गोचर, इन 4 राशिवालों को होंगी भयंकर परेशानियां

By रुस्तम राणा | Updated: August 15, 2024 14:44 IST

Open in App
1 / 5
Sun Transits in Leo 2024: सूर्य का सिंह राशि में गोचर 16 अगस्त, शुक्रवार को होगा और इस राशि में सूर्य देव 16 सितंबर 2024 तक विराजमान रहेंगे। सिंह सूर्य की ही राशि है और कोई भी ग्रह अपनी स्वराशि में उच्च का माना जाता है। अपनी स्वराशि में सूर्य ग्रह, शुक्र और बुध ग्रह के साथ मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे। सूर्य ग्रह के इस गोचर से चार राशि के जातकों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। ये राशियां इस प्रकार हैं- 
2 / 5
मिथुन राशि: गोचर के दौरान सूर्य ग्रह आपके तीसरे भाव में रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। जमीन और घर से जुड़े मुद्दों पर बातचीत से लेकर कोई भी फैसला लेने से पहले थोड़ा संभल जाये। किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले किसी की सलाह जरूर ले लें। सूर्य के तीसरे भाव में होने की वजह से बेवजह की चीजों पर धन खर्च हो सकता है।  
3 / 5
कन्या राशि: सूर्य का गोचर कन्या राशि के द्वादश भाव में रहेगा। इस दौरान कन्या राशि के जातकों को सरकारी कार्यों से जुड़े सभी कामों में बाधा आ सकती है। कोई भी काम सोच समझकर करें। हानि हो सकती है। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। उतार-चढ़ाव से घबराये नहीं, लेकिन पैसों के लेन देन में खास सावधानी बरतें। इस राशि के जातकों को मानसिक परेशानियां हो सकती है।
4 / 5
मकर राशि: सूर्य का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। आपके जीवन पर इस गोचर का नकारात्मक असर पड़ेगा। इस दौरान आपको क्रोध ज्यादा आएगा। यह आपकी शत्रुता बढ़ाने के साथ ही मुश्किलों में डाल सकता है। इसलिए संभलकर रहने की जरूरत है। मानसिक विकार हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए भी सूर्य का गोचर अशुभ ही साबित होगा।
5 / 5
मीन राशि: मीन राशि वालों की कुंडली में सूर्य ग्रह छठे भाव में विराजमान होंगे। इसके चलते आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। यह आपका ​काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। हालांकि आप उन्हें जल्दी हावी नहीं होने देंगे, फिर भी यह समय सतर्क रहने का है। आपको उदर से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए अगले 30 दिनों तक खानपान का विशेष ध्यान रखें।
टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?