लाइव न्यूज़ :

राशिफल 2023: नए साल में मेष, मिथुन समेत 5 राशिवालों पर देवगुरु बृहस्पति बरसाएंगे कृपा, करेंगे मालामाल

By रुस्तम राणा | Published: December 03, 2022 2:35 PM

Open in App
1 / 6
Guru Gochar 2023 Mesh: देवगुरु बृहस्पति नए साल में 22 अप्रैल 2023 को अपनी स्वराशि मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति एक शुभ ग्रह है। जो धन, विवाह, संतान, वृद्धि, ज्ञान, गुरु, सतकर्म आदि का कारक माना जाता है। कहते हैं जिस व्यक्ति पर ग्रह की शुभ दृष्टि पड़ जाए तो जातक अपने जीवन में मालामाल हो जाता है। नए साल में गुरु की छह राशियों पर विशेष कृपा रहने वाली है। ये राशियां इस प्रकार हैं-
2 / 6
मेष राशि में गुरु का गोचर इस राशि के जातकों के लिए वरदान साबित होगा। मेष गुरु ग्रह की मित्र राशि मानी जाती है। ऐसे में आपको अनेक क्षेत्र में यह सफलता दिलाने में कारगर साबित होगा। कार्य-व्यापार में खूब तरक्की होगी।
3 / 6
मिथुन राशिवालों के लिए गुरु का गोचर बेहद लाभकारी रहेगा। नए साल में आपके लाभ में खूब वृद्धि होगी। नए साल में आप देव गुरु की कृपा से आर्थिक क्षेत्र में मालामाल बन सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे। एक से अधिक जगहों से आपको धन प्राप्त होगा।
4 / 6
कर्क राशिवालों के लिए नया साल गुरु की कृपा से जबरदस्त रहेगा। गुरु आपके दशम में भाव में कार्यक्षेत्र में जमकर तरक्की कराएगा। नई नौकरी मिलने की संभावना रहेगी। बहुत लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं पूर्ण होंगी। इस अवधि में आप अपना कोई बड़ा सपना साकार कर सकते हैं।
5 / 6
गुरु गोचर के कारण नया वर्ष तुला राशिवालों के लिए शुभफलदायी होगा। सप्तम भाव में गुरु का गोचर, आपको विवाह से जुड़े कार्य में सफलता दिलाएगा। आप पार्टनरशिप में जबरदस्त लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। धन संचय करने में भी आप सफल होंगे।
6 / 6
मीन राशिवाले नए साल में आर्थिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। गुरु का गोचर आपको धन प्राप्ति कराएगा। घर-परिवार में भी खुशियों का माहौल देखने को मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए गुरु गोचर जबरदस्त लाभकारी रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे।
टॅग्स :राशिफल 2023ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMithun Rashifal 2024: अप्रैल के बाद जीवनसाथी को आ सकती है समस्या,जानिए मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल

पूजा पाठVrishabh Rashifal 2024: शनिदेव की कृपा से वृषभ राशिवालों को मिलेंगे आर्थिक लाभ के अवसर, जानिए कैसा रहने वाला है पूरा साल

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 26 December: पूर्णिमा तिथि पर इन 4 राशिवालों के लिए बन रहे हैं लाभ के योग, पढ़ें अपना राशिफल

पूजा पाठआज का पंचांग 26 दिसंबर 2023: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठMesh Rashifal 2024: मेष राशिवालों को नए साल में मिलेगा भाग्य साथ, जानिए नए साल में क्या कुछ है आपके लिए

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठब्लॉग: धर्म, मानवता और देश के लिए चार बालवीरों ने दी थी शहादत

पूजा पाठChristmas 2023: क्रिसमस पर जगमगा उठे दिल्ली के ये चर्च, देखें तस्वीरें

पूजा पाठTulsi Pujan Diwas 2023: क्रिसमस के दिन ही क्यों मनाया जाता है 'तुलसी पूजन दिवस', जानिए इस दिन की महत्ता

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 25 December: आज सातवें आसमान पर हैं इन 4 राशिवालों के सितारे, पढ़ें अपना राशिफल

पूजा पाठआज का पंचांग 25 दिसंबर 2023: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय