लाइव न्यूज़ :

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि होने वाली है शुरू, जानिए 9 दिनों में किस दिन किस देवी की होगी पूजा

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: March 20, 2023 11:45 IST

Open in App
1 / 10
इस साल चैत्र नवरात्रि पर्व 22 मार्च, बुधवार से प्रारंभ हो रहा है, नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन 30 मार्च, गुरुवार को होगा। नवरात्रि  में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा अर्चना के साथ ही व्रत भी किए जाते हैं। यूं तो साल भर में चार नवरात्रि आती हैं लेकिन शारदीय और चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि का पहला दिन घटस्थापना से शुरू होता है। तो आइये आपको बताते हैं के किस दिन मां के किस स्वरुप की पूजा होगी।
2 / 10
पहला दिन- माँ शैलपुत्री (22 मार्च): नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा पर घरों में घटस्थापना की जाती है. प्रतिपदा पर मां शैलपुत्री के स्वरूप का पूजन होता है। शैलपुत्री को देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों में प्रथम माना गया है। मान्यता है कि नवरात्र में पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करने से व्यक्ति को चंद्र दोष से मुक्ति मिल जाती है।
3 / 10
दूसरा दिन- माँ ब्रह्मचारिणी (23 मार्च): चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन यानि द्वितीया तिथि पर देवी दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन होता है। ब्रह्म का अर्थ तप है और चारिणी का अर्थ आचरण करने वाली। तप का आचरण करने वाली देवी के रूप में भगवती दुर्गा के द्वितीय स्वरूप का नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा।
4 / 10
तीसरा दिन- माँ चंद्रघंटा (24 मार्च): चैत्र नवरात्र की तृतीया तिथि पर देवी चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा होती है। माँ दुर्गाजी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। देवी के चंद्रघंटा स्वरूप का ध्यान करने से भक्त का इहलोक और परलोक दोनों सुधर जाता है।
5 / 10
चौथा दिन- माँ कूष्मांडा (25 मार्च): नवरात्र की इस तिथि पर देवी के कूष्मांडा स्वरूप का दर्शन-पूजन करने का विधान है। चैत्र नवरात्र की चतुर्थी तिथि पर देवी के कुष्मांडा स्वरूप का दर्शन-पूजन करने से मनुष्य के समस्त  पापों का क्षय हो जाता है।
6 / 10
पांचवा दिन- माँ स्कंदमाता (26 मार्च): नवरात्र का पांचवा दिन पंचमी तिथि कहलाती है। इस तिथि पर देवी दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप का दर्शन पूजन होता है। स्कंद कार्तिकेय की माता होने के कारण ही देवी के इस स्वरूप को स्कंदमाता नाम मिला है। देवी के इस स्वरूप की आराधना से जहां व्यक्ति की संपूर्ण सद्कामनाएं पूर्ण होती हैं वहीं उसके मोक्ष का मार्ग भी सुगम्य हो जाता है। 
7 / 10
छठवां दिन- माँ कात्यायनी (27 मार्च): नवरात्र का छठा दिन षष्ठी तिथि कहलाता है। इस दिन देवी के कात्यायनी स्वरूप की पूजा होती है। देवी दुर्गा के छठे स्वरूप का दर्शन साधकों को सद्गति प्रदान करने वाला कहा गया है। पौराणिक कथा के अनुसार कात्यायनी माता ने ही महिषासुर और शुंभ-निशुंभ जैसे आतातायी राक्षसों का वध किया था। माता कात्यायनी की पूजा से जीवन से जुड़े ज्ञात-अज्ञात शत्रुओं का भय दूर होता है.
8 / 10
सातवां दिन- माँ कालरात्रि (28 मार्च): देवी दुर्गा की आराधना क्रम में नवरात्र की सप्तमी तिथि पर देवी के कालरात्रि सवरूप का पूजन किया जाता है। माता कालरात्रि के इस भंयकर स्वरूप को देखकर असुर और नकारात्मक शक्तियां भयभीत होती हैं। लेकिन माता कालरात्रि भक्तों पर परम अनुकंपा दर्शाने वाली हैं। भक्तों के लिए सुलभ और ममतामयी होने की वजह से माता को शुभंकरी भी कहा गया है।
9 / 10
आठवां दिन- माँ महागौरी (29 मार्च): इस तिथि पर देवी के महागौरी स्वरूप का पूजन होगा। चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर देवी दुर्गा के महागौरी का संबंध देवी गंगा से भी है। देवी की साधना करने वालों को समस्त लौकिक एवं अलौकिक सिद्धियां प्राप्त होती हैं।
10 / 10
नौवां दिन- माँ सिद्धिदात्री (30 मार्च): नवरात्र का नौवां दिन नवमी तिथि कहलाती है। इस तिथि पर देवी के सिद्धिदात्री स्वरूप का दर्शन-पूजन होगा. देवी का यह स्वरूप समस्त प्रकार की सिद्धियां प्रदान करने वाला है। इसी आधार पर देवी का नामकरण हुआ और उन्हें सिद्धिदात्रि कहा गया। 
टॅग्स :चैत्र नवरात्रिनवरात्रिमां दुर्गा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग