लाइव न्यूज़ :

Ashadha Purnima 2023: आषाढ़ पूर्णिमा पर जरूर करें मां लक्ष्मी से जुड़े ये 5 काम, पैसों की तंगी होगी दूर

By रुस्तम राणा | Updated: June 29, 2023 16:42 IST

Open in App
1 / 7
Ashadha Purnima 2023: इस साल आषाढ़ पूर्णिमा तिथि 3 जुलाई को सोमवार को है। आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। इस दिन पूजा-पाठ, जप-तप और दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। साथ ही गंगा समेत सभी पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि गंगा स्नान कर लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा तिथि पर विशेष उपाय भी किए जाते हैं, जिनसे जातकों को अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं?
2 / 7
आषाढ़ पूर्णिमा की रात को कम से कम 15 मिनट तक चंद्र देव के दर्शन करें और अपने लिए चंद्र देव से सुख, समृद्धि और शांति की कामना करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से मानसिक तनाव की समस्या दूर होती है।
3 / 7
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गरीबों एवं जरूरतमंदों का अन्न, झाड़ू, लाल वस्त्र, श्रीफल आदि चीजों का दान करें। इससे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से आय, आयु और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
4 / 7
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को खीर अति प्रिय है। इसके लिए आषाढ़ पूर्णिमा पर केसर, मखाना और सूखे मेवे युक्त बनी खीर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को अर्पित करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
5 / 7
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि पर स्नान-ध्यान करने के पश्चात लक्ष्मी नारायण मंदिर जाएं। अब जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। इस समय विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इसके पश्चात, यथा शक्ति तथा भक्ति भाव से 'द्रव्य' यानी धन का दान करें।
6 / 7
आषाढ़ पूर्णिमा की शाम को तुलसी माता के समक्ष दीपक जलाना चाहिए और तुलसी माता के साथ-साथ भगवान विष्णु जी का भी स्मरण करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली सभी तरह आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। 
7 / 7
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं।
टॅग्स :गुरु पूर्णिमापूर्णिमाभगवान विष्णुमां लक्ष्मी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBuddha Purnima 2026: आज रात बुद्ध पूर्णिमा पर करें यह आसान उपाय, बिना एक रुपया खर्च कर लाखों का कर लेंगे मुनाफा

पूजा पाठजीभ एक तेज चाकू की तरह बिना खून निकाले ही मार देता?, भगवान बुद्ध के 15 अनमोल विचार

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर