Aaj Ka Rashifal 23 September 2022: ये 4 हैं आज की लकी राशियां, कार्य योजनाएं होंगी सफल, धन पाने का मिलेगा मौका

By रुस्तम राणा | Published: September 23, 2022 06:40 AM2022-09-23T06:40:49+5:302022-09-23T06:40:49+5:30

Next

मेष: आज संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कोई अहम फैसला लेने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से सोचें। घर में पिता या परिवार के मुखिया का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

वृषभ: आज नई प्रॉपर्टी के खरीदने की संभावना है। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। आपको अपने सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: आज आपको आर्थिक मामले में कामयाबी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लिए गए फैसले सफल होंगे। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है।

कर्क: आज जीविका के क्षेत्र में कामयाबी पाएंगे। रिश्ते में निकटता आएगी। काम के सिलसिले से बाहर जाना पड़ सकता है। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है।

सिंह: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

कन्या: आज आपको कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। धन खर्च अधिक रूप से हो सकता है।  

तुला: आज व्यावसायिक जीवन में पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी के लिए तैयार रहें।

वृश्चिक: आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहने के संकेत कर रहा है। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा काम करेंगे। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। संतान दायित्वों की पूरी होगी।

धनु: आज पारिवारिक जीवन अच्छे अनुभव प्राप्त करेंगे। रचात्मक कार्य फलीभूत होंगे। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। सभी कार्य सिद्धि होंगे।

मकर: आज आपको अपनी सेहत को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में साथी से किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। वाहन अच्छी तरह से चलाएं, अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है।

कुंभ: आज चल अचल संपत्ति में धन खर्च होगा। रचनात्मक कार्य में प्रगति होगी। अधूरे कार्य को पूरा करने में समय लगेगा। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। आप लोकप्रिय होंगे।

मीन: दिन आपके लिए खुशियों से भरा रह सकता है। आज व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज आप किसी लंबी यात्रा में जा सकते हैं। साप्ताहांत में कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।