आज का राशिफल 08 नवंबर 2022: आज मेष राशि लग रहा है चंद्रग्रहण, जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है दिन

By रुस्तम राणा | Published: November 8, 2022 06:53 AM2022-11-08T06:53:37+5:302022-11-08T06:53:37+5:30

Next

Aaj Ka Rashifal 08 November 2022: आज मेष राशि में चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को शाम करीब 4 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

मेष: आज आपके मन में निराशा के भाव आ सकते हैं। ऐसे में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में मन के मुताबिक परिणाम न मिलने से निराश हो सकते हैं।

वृषभ: आज पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का भी मौका मिलेगा। विदेश यात्रा पर के भी योग बन रहे हैं। आपको बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन: आज नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा।

कर्क: कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपका है। सहकर्मियों से भी तालमेल बनाने की जरूरत होगी। लोग आपके काम की सराहना करेंगे।  

सिंह: आज कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशने में सफल रहेंगे।किसी पर बेवजह से कमेंट पास न करें अन्यथा इससे रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं।

कन्या: आज वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी।

तुला: आज जल्दबाजी में निर्णय लेना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। जीवनसाथी को तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। सोशल मीडिया में आपका काफी समय बीत सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन अपने आप में एक बदलाव लाने वाला है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

धनु: आज प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी, किंतु रिश्ते में बदलाव आने की संभावना है। नेकी करने पर शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

मकर: आज आप किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। नई प्रॉपर्टी के खरीदने की संभावना है। मकान या वाहन खरीद सकते हैं।

कुंभ: आज आपका दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है।

मीन: काम के सिलसिले में आपको कहीं जाना भी पड़ सकता है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।