लाइव न्यूज़ :

इन 5 वजहों से नौकरी करने वाली लड़कियों से शादी करना चाहते हैं लड़के

By संदीप दाहिमा | Published: February 13, 2020 7:15 AM

Open in App
1 / 5
नौकरीपेशा लड़की या आर्थिक रूप से स्वतंत्र लड़की किसी पर निर्भर नहीं होती। अपना काम वो अकेले भी कर सकती है। किसी भी बात के लिए उसे पति पर निर्भर नहीं होना पड़ता। बैंक का काम हो या दुकान का बाजार से सामान लाना हो या ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो। नौकरीपेशा लड़कियां किसी भी तरह से अपने पति पर निर्भर नहीं होती। यही कारण है कि ऐसी लड़कियों को लड़के पसंद करते हैं।
2 / 5
इसे सबसे बड़ा कारण कह सकते हैं। सुख-सुविधाओं से भरा जीवन कौन नहीं चाहता है। मगर आजकल की मंहगाई वाले जमाने में सिर्फ एक आदमी की आमदनी से घर चलाना थोड़ा मुश्किल सा हो जाता है। जिस परिवार में पति-पत्नी दोनों ही कमाई करते हों वहां हर तरह से खुशहाली होती है। इसलिए लड़के अपनी पार्टनर ऐसी चाहते हैं जो नौकरी करके घर चलाने के खर्चे में उनका हाथ बांट सके।
3 / 5
सारा दिन पति ऑफिस में रहता है और पत्नी घर में। पति जब घर लौटे तो पत्नी की शिकायतों का अंबार लग जाता है। मगर कामकाजी महिलाओं के साथ ऐसा नहीं हैं। वो भी ऑफिस जाती हैं और वर्क के प्रेशर को समझती हैं। इसलिए अगर आप दोनों ही काम करेंगे तो एक-दूसरे के तनाव और परेशानियों को समझेंगे। सिर्फ यही नहीं आप अपने पार्टनर की परेशानियों को सॉल्व करने की कोशिश भी करेंगे।
4 / 5
पति-पत्नी दोनों ही कमाई करेंगे तो दोनों की सेविंग भी अच्छी होगी। अगर ऐसा हुआ तो पार्टनर अपने फ्यूचर के लिए बहुत सारी प्लानिंग और सेविंग्स कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ उनका फ्यूचर सिक्योर होगा बल्कि उनके होने वाले बच्चे के लिए भी वो भविष्य सिक्योर कर पाएंगे।
5 / 5
कामकाजी महिलाएं अपने खर्चे खुद उठा सकती हैं। हर काम के लिए उन्हें पति के पैसों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। इसके चलते पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़े भी कम हो जाते हैं। पति को इस तनाव से भी मुक्ति मिलती है। इसलिए लड़के शादी के लिए नौकरी पेशा लड़कियों को पसंद करते हैं।
टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेNational Boyfriend Day 2023: बॉयफ्रेंड डे पर इन खूबसूरत मैसेज को भेजकर करें प्यार का इजहार

रिश्ते नातेफ्रेंडशिप डे 2023: बेहतर दोस्त बनने में आपकी मदद करेंगे ये 5 टिप्स, आजमाकर देखें

रिश्ते नातेपार्टनर संग हो रही बहसबाजी के बीच भूलकर न करें ये 5 काम, बिगड़ सकता है आपका रिलेशनशिप

रिश्ते नातेअसफल रिलेशनशिप से सीखने चाहिए ये 5 मूल्यवान सबक, आगे नहीं होगी कोई दिक्कत

रिश्ते नातेआपके रिलेशनशिप को प्रभावित कर सकते हैं ये 5 सामान्य व्यक्तिगत मुद्दे, जानें इनके बारे में

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेRaksha Bandhan 2023: राखी की रस्म के दौरान भाइयों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, जानें सबकुछ

रिश्ते नातेIndependence Day 2023: अपने परिवार के साथ अनोखे तरीके से मनाएं स्वतंत्रता दिवस, जानें कैसे

रिश्ते नातेHappy Friendship Day 2023: दोस्ती और प्यार का प्रतीक ‘फ्रेंडशिप डे’, संजीव जुनेजा ने कहा- बेहद अटूट रिश्ता है, जो अपनों से भी बढ़कर होता...

रिश्ते नातेRelationship Tips: झगड़े के बाद पार्टनर संग इन टिप्स की मदद से करें सुलह, बन जाएगी बिगड़ी बात

रिश्ते नातेभावनात्मक रूप से अनुपलब्ध पार्टनर को क्यों पसंद करते हैं लोग, जानिए इसके पीछे के 4 कारण