Union Budget 2020: निर्मला सीतारमण के पिटारे से निकला ये बजट, कुछ चीजें हुईं महंगी तो कुछ हुईं सस्ती, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: February 1, 2020 07:16 PM2020-02-01T19:16:42+5:302020-02-01T19:37:46+5:30

Next

आने वाले दिनों में फुटवियर यानी जूते और सैंडल जैसी चीजें महंगी हो जाएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले सीमा शुल्क 25 प्रतिशत था और अब यह बढ़कर 35 प्रतिशत हो गया है। यानी सरकार ने आम बजट में फुटवियर पर सीमा शुल्‍क में 10 प्रतिशत की बढ़ौतरी की है।

आने वाले दिनों में फर्नीचर प्रोडक्‍ट्स काफी महंगे होने वाले हैं। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि फर्नीचर से बनी चीजों पर सीमा शुल्‍क को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है। यानी सीमा शुल्क में 5 प्रतिशत की बढौतरी हुई है।

आम बजट में तंबाकू से बने प्रोडक्ट्स पर उत्‍पाद शुल्‍क बढ़ेगा। ऐसा होने से सिगरेट जैसी नशीली चीजों के दाम बढ़ जाएंगे। इस बात की संभावना है कि आने वाले दिनों में सिगरेट समेत अन्‍य तंबाकू प्रोडक्‍ट महंगे हो जाएं। हालांकि बीड़ी पर शुल्‍क दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इसके अलावा स्टेनलेस प्रोडक्ट, लाउडस्‍पीकर, वीडियो रिकॉर्डर, PVC और टाइल्स के महंगे होने की आशंका है। वहीं AC, सीसीटीवी कैमरा, गाड़ी के हॉर्न जैसे प्रोडक्‍ट भी महंगे हो सकते हैं। साथ ही इंपोर्टेड मेडिकल डिवाइस भी महंगे हो जाएंगे।

मोबाइल उपकरण महंगा हुआ है।

इसके अलावा कच्ची चीनी, वानिकी-पशु आधारित उत्पादों, टुना बेत, स्किम्ड दूध, कुछ अल्कोहल युक्त पेय पदार्थ, सोया फाइबर और सोया प्रोटीन पर दिये जाने वाली सीमा शुल्क छूट वापस ले लिया है।

कपड़ा क्षेत्र को लाभ देने के लिए प्यूरिफाइड टेरापैथिक एसिड (पीटीए) पर डंपिंगरोधी शुल्‍क खत्‍म किया गया है। न्‍यूज प्रिंट और हल्‍के कोटेड पेपर के आयात पर बुनियादी आयात शुल्‍क को 10% से घटाकर 5% किया गया है।

आम बजट में तंबाकू से बने प्रोडक्ट्स पर उत्‍पाद शुल्‍क बढ़ेगा। ऐसा होने से सिगरेट जैसी नशीली चीजों के दाम बढ़ जाएंगे। इस बात की संभावना है कि आने वाले दिनों में सिगरेट समेत अन्‍य तंबाकू प्रोडक्‍ट महंगे हो जाएं। हालांकि बीड़ी पर शुल्‍क दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

फ्यूज, रसायन और प्‍लास्टिक जैसे कच्‍चे माल पर सीमा शुल्‍क में कटौती की गई है।