लाइव न्यूज़ :

दक्षिण रेलवेः कई कीर्तिमान, मालभाड़े से रिकॉर्ड कमाई, 1,167.57 करोड़ की आय, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 2, 2020 18:38 IST

Open in App
1 / 7
दक्षिण रेलवे ने कहा कि उसने इस साल अप्रैल-अक्टूबर के दौरान मालभाड़े से रिकॉर्ड 1,167.57 करोड़ रुपये की आय हासिल करने के साथ ही माल ढुलाई के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
2 / 7
दक्षिण रेलवे ने सिर्फ अक्टूबर में 20.9 लाख टन माल ढुलाई की, जिससे 162.42 करोड़ रुपये की आय हुई। एक विज्ञप्ति के अनुसार अप्रैल से अक्टूबर के बीच यह आंकड़ा 1.47 करोड़ टन था, जिसके 1,167.57 करोड़ रुपये की आय हुई।
3 / 7
विज्ञप्ति में बताया गया कि अक्टूबर में चावल और धान की सबसे अधिक लोडिंग तमिलनाडु नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा की गई, जो 2.61 लाख टन थी। इस दौरान दक्षिण रेलवे द्वारा ऑटोमोबाइल की 56 गाड़ियां संचालित की गईं, जो ऑटोमोबाइल के लिए एक रिकॉर्ड है। 
4 / 7
राजस्थान के बयाना में गुर्जर आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों का मार्ग बदला है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि गुर्जर आंदोलन के कारण हिंडौन सिटी-बयाना रेलखंड पर रेल यातायात अवरुद्ध होने के कारण सात गाड़ियों का मार्ग बदला गया है।
5 / 7
इन गाड़ियों में हजरत निज़ामुद्दीन-कोटा, बांद्रा टर्मिनस-मुजफ्फरपुर, कोटा-देहरादून, इंदौर-हजरत निजामुद्दीन, हजरत निजामुद्दीन-इंदौर, हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर व उदयपुर-हजरत निजामुद्दीन ट्रेन शामिल है। उल्लेखनीय है कि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर गुर्जर बयाना के आसपास दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर बैठ गए हैं।
6 / 7
विज्ञप्ति में कहा गया कि 610 सेवाओं में से 314 को मध्य रेलवे नेटवर्क पर चलाया जाएगा, जबकि शेष 296 ट्रेनों को पश्चिम रेलवे के नेटवर्क पर चलाया जाएगा। रेलवे मुंबई के उपनगरीय नेटवर्क पर 1,410 सेवाओं का संचालन कर रहा है, जिनमें से 706 मध्य रेलवे की लाइनों पर और 704 पश्चिम रेलवे की लाइनों पर हैं।
7 / 7
गौरतलब है कि रेलवे ने 15 जून को आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों के लिए स्थानीय ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू किया था। 
टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलदिल्लीतमिलनाडुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी