लाइव न्यूज़ :

Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे, जलती कार का शीशा तोड़कर बाहर निकले

By संदीप दाहिमा | Updated: December 30, 2022 14:48 IST

Open in App
1 / 5
Rishabh Pant Accident: क्रिकेटर ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह रुड़की के नजदीक एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार उत्तराखंड के रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास मोड़ पर हादसे का शिकार हो गई। अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
2 / 5
रिपोर्ट के मुताबिक, कार चलाते वक्त पंत को झपकी आ गई जिसके बाद उनकी मर्सडीज अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। रेलिंग से टकराने के बाद उसमें आग लग गई और वह पलट गई। उत्तराखंड डीजी अशोक कुमार ने बताया कि पंत को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह कार पर से कंट्रोल खो बैठे।
3 / 5
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पंत कार में अकेले थे। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे। रिपोर्ट के मुताबिक पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है।
4 / 5
पंत के घालय होने के बाद उन्हें रुड़की के सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती ट्रीटमेंट और जांच के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी।
5 / 5
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंत अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए घर जा रहे थे। हादसे को लेकर पंत ने कहा कि एक्सीडेंट के वक्त सीट बेल्ट नहीं पहने थे। इसलिए वे सुरक्षित बाहर आ गए। नहीं तो वे कार में बुरी तरह झुलस सकते थे।
टॅग्स :ऋषभ पंतसड़क दुर्घटनाक्रिकेटटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया