लाइव न्यूज़ :

RamTemple: सीएम योगी के आवास के बाहर 'दीपोत्सव', मिट्टी के दीपक और पटाखे जलाए, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 4, 2020 19:53 IST

Open in App
1 / 11
अयोध्या में कल RamTemple के शिलान्यास समारोह से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास के बाहर 'दीपोत्सव' पर सजावट की गई। उत्तर प्रदेश CM ने इस मौके पर मोमबत्ती और पटाखे भी जलाई। मिट्टी के दीपक जलाए। राज्य के कई प्रशासनिक अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।
2 / 11
योगी ने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल को लागू करना मुख्य बात है और प्रशासन इस बात को ध्यान में रखकर ही काम कर रहा है। अयोध्यापुरी में आगमन के लिए आज शाम से वे ही लोग आएंगे जो आमंत्रित हैं। बाकी श्रद्धालुजन का प्रतिनिधित्व खुद प्रधानमंत्री करेंगे।
3 / 11
सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि इस ऐतिहासिक क्षण के साथी बनने के लिए आवश्यक है कि हम चार और पांच अगस्त को अपने घरों में दीप जलाएं। धर्माचार्यगण मंदिरों को खासतौर पर सजाएं, मंदिरों में दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित करें।
4 / 11
अखंड रामायण का पाठ करें और अपने उन सभी पूर्वजों का स्मरण करें जिन्होंने श्री राम जन्म भूमि के लिए अपना बलिदान दिया था। योगी ने यह भी कहा कि कोविड-19 का संकट गुजरने के बाद हमारा प्रयास होगा कि हम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास के साथ मिलकर देश—प्रदेश के भी हर जिले से व्यवस्थित रूप से श्रद्धालुओं को अयोध्या लाने के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम शुरू करेंगे। 
5 / 11
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास टालने की कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की सलाह पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि राम जन्मभूमि पर मंदिर का शिलान्यास हो।
6 / 11
रामनगरी अयोध्या में पांच अगस्त यानी बुधवार को श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन है। इसको लेकर एक हफ्ते से प्रदेश में जारी उल्लास का माहौल अब बड़े उत्सव की रूप ले चुका है।
7 / 11
दो दिन के उत्सव का यह नजारा दीपावली जैसा भव्य होगा। अयोध्या में कल अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। इसी मुहूर्त में भगवान श्रीराम का जन्म भी हुआ था।
8 / 11
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर प्रदेश में दो दिन दीपावाली जैसा माहौल रहेगा। इसकी शुरुआत भी सीएम योगी आदित्यनाथ ही करेंगे। लखनऊ में उनके सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग, पर दीपोत्सव हुआ।
9 / 11
प्रदेश की बड़ी तीर्थ नगरी प्रयागराज, मथुरा, वृंदावन, वाराणसी तथा चित्रकूट के साथ नैमिषारण्य और गोरखपुर में भी आज से दीपोत्सव मनाया जायेगा।
10 / 11
नौ नवंबर 2019 की तिथि ऐतिहासिक है जब अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। योगी ने कहा कि अब मंदिर निर्माण से छद्म धर्मनिरपेक्षता और जाति, मत, मजहब की राजनीति हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।
11 / 11
कांग्रेस इस विवाद का पटाक्षेप नहीं चाहती थी। जब उच्चतम न्यायालय में मामला गया था तब कांग्रेस के ही एक नेता ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दी थी कि इस समस्या का समाधान 2019 से पहले ना होने पाए।''
टॅग्स :अयोध्यासुप्रीम कोर्टनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशराम जन्मभूमिराम मंदिरबाबरी मस्जिद विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?