Delhi Rain: बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में भरा पानी, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस

By संदीप दाहिमा | Published: August 19, 2023 12:35 PM2023-08-19T12:35:48+5:302023-08-19T12:37:52+5:30

Next

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दिन के समय बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 96 प्रतिशत रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 151 दर्ज किया गया है, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।