लाइव न्यूज़ :

Photos: पीएम मोदी ने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का किया उद्घाटन, जानें सरदार पटेल की इस प्रतिमा के बारे में 6 रुचिकर तथ्य

By ललित कुमार | Updated: October 31, 2018 11:06 IST

Open in App
1 / 7
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (31 अक्टूबर) भारत वर्ष के पहले गृहमंत्री और लौहपुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' देश को समर्पित करेंगे। दुनिया की सबसे उंची यह प्रतिमा गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध पर बनी है। 182 मीटर उंची पटेल की प्रतिमा को तैयार होने में पांच साल का वक्त लगा है।
2 / 7
इस प्रतिमा के बनने से पहले चीन में स्थित स्प्रिंग टेंपल की 153 मीटर ऊंची बुद्ध प्रतिमा अब तक की सबसे ऊंची मूर्ति होने का रिकॉर्ड था।
3 / 7
लेकिन सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा बनने के बाद अब यह रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया है जी हां यह प्रतिमा दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा है।
4 / 7
इस मूर्ति को बनाने वाली कंपनी ने खुद इस बात को माना है कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है और इस प्रतिमा को महज 33 माह में तैयार किया गया है।
5 / 7
लेकिन इस बात को जानकर हैरानी होगी कि चीन में स्थित स्प्रिंग टेंपल की 153 मीटर ऊंची बुद्ध प्रतिमा के निर्माण में करीबन 11 साल का वक्त लगा था। 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा होने के साथ साथ न्यूयॉर्क में स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लगभग दोगुनी ऊंची है।
6 / 7
सरदार पटेल की इस मूर्ति का कुल वजन 1700 टन है और ऊंचाई 522 फिट यानि 182 मीटर है। इस मूर्ति के पैर की ऊंचाई 80 फिट, हाथों की ऊंचाई 70 फिट, कंधों की ऊंचाई 140 फिट और चेहरे की ऊंचाई 70 फिट है।
7 / 7
सरदार पटेल की इस मूर्ति को बनाने में करीब 2,989 करोड़ रुपये का खर्च आया है। सरदार पटेल की मूर्ति को बनाने में 1,347 करोड़ रुपये खर्च हुए, इसके बाद 235 करोड़ रुपये प्रदर्शनी हॉल और सभागार केंद्र पर खर्च हुए। इसके अलावा 657 करोड़ रूपए निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अगले 15 साल तक ढांचे के रखरखाव पर खर्च किए किए जाएंगे और 83 करोड़ रुपये पुल बनाने पर खर्च हुए हैं।
टॅग्स :सरदार वल्लभ भाई पटेलनरेंद्र मोदीसरदार पटेल जयंती
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल