लाइव न्यूज़ :

New Parliament: नया संसद भवन, हर कोने की झलक, जानिए खासियत और लागत, देखें फोटो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 10, 2020 19:43 IST

Open in App
1 / 10
संसद का नया भवन त्रिभुजाकार होगा जो कई धर्मों के पावन चिन्हों की एक झलक पेश करेगा और देश के तीन राष्ट्रीय प्रतीकों कमल, मोर और बरगद पर आधारित थीम इसके भीतरी हिस्से की शोभा बढ़ाएगी।
2 / 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को नये संसद भवन की आधारशिला रखी। 917 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस भवन का निर्माण कार्य देश की आजादी के 75 साल पूरे होने तक हो जाने की संभावना है। इस नए संसद भवन का निर्माण वर्तमान संसद भवन के बिल्कुल सामने हो रहा है।
3 / 10
यह निर्माण कार्य ‘टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड’ द्वारा किया जा रहा है। करीब 100 साल पहले 83 लाख रुपये की लागत से बने मौजूदा संसद भवन को संग्रहालय में तब्दील कर दिया जाएगा। नये संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा कक्षों का आकार पहले के मुकाबले काफी बड़ा होगा।
4 / 10
नए भवन में संसदीय कार्यवाही के दौरान 888 लोकसभा सदस्यों और 384 राज्यसभा सदस्यों के बैठने की क्षमता होगी। लोकसभा कक्ष में 1272 लोगों के बैठने की अतिरिक्त क्षमता होगी ताकि यहां पर दोनों सदनों की संयुक्त बैठक हो सके।
5 / 10
नये भवन के वास्तुकार विमल पटेल ने बताया, ‘‘नए संसद भवन को त्रिभुजाकार में डिजाइन किया गया है क्योंकि यह इसी आकार वाले भूखंड पर बन रहा है। इसमें तीन प्रमुख कक्ष- लोकसभा, राज्यसभा और सेंट्रल लॉन्ज होंगे। साथ ही, देश के कई धर्मों और संस्कृतियों से जुड़े पावन चिन्ह त्रिभुजाकार भवन की शोभा बढ़ाएंगे।’’
6 / 10
लोकसभा कक्ष के लिए थीम राष्ट्रीय पक्षी मोर तथा राज्यसभा कक्ष के लिए थीम राष्ट्रीय पुष्प कमल और सेंट्रल लॉन्ज के लिए थीम राष्ट्रीय पेड़ बरगद है।
7 / 10
राष्ट्रीय चिन्ह इस नये संसद भवन का शिखर होगा। पटेल के अनुसार, नयी इमारत की पूरी संरचना वर्तमान संसद के अनुरूप होगी ताकि दोनों भवन के एक दूसरे के पूरक लगें। नए संसद भवन की छत की चित्रकारी राष्ट्रपति भवन की चित्रकारी की तरह होगी और कारपेट का डिजाइन भी पारंपरिक होगा।
8 / 10
वर्तमान संसद भवन की कई खूबियां इस नए भवन में भी देखने को मिलेंगी। मसलन, इसके अंदर की दीवारों में भी श्लोक अंकित होंगे। नये भवन के निर्माण में व्यापक रूप से धौलपुर के पत्थरों का इस्तेमाल होगा और अंदर के कुछ हिस्सों में लाल ग्रेनाइट का भी इस्तेमाल हो सकता है।
9 / 10
पटेल ने कहा कि यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं वाला होगा, लेकिन इसमें संस्कृति और परंपराओं की झलक होगी। संसद का यह नया भवन सभी आधुनिक ऑडियो-विजुअल संचार सुविधाओं और डाटा नेटवर्क प्रणाली से युक्त होगा।
10 / 10
निर्माण कार्य में पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। नये संसद भवन में विभिन्न समितियों के लिए कक्ष होने के साथ ही संसदीय कार्य मंत्रालय, लोकसभा सचिवालय, राज्यसभा सचिवालय और समुचित भोजन सुविधाएं होंगी। अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय संविधान कक्ष और गैलरी में भारतीय संविधान और देश की धरोहर की झलक दिखेगी। 
टॅग्स :संसदनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदरतन टाटाभारत सरकारओम बिरलाएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू