लाइव न्यूज़ :

रेलवे ट्रैक में पानी भरने से फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, यात्रियों के बचाव में लगा एनडीआरएफ दल और नेवी हेलीकॉप्टर, देखें पलपल की तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2019 13:45 IST

Open in App
1 / 8
मुंबई से कोल्हापुर के बीच चलने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन लगातार बारिश के कारण फंस गई है।
2 / 8
ट्रेन में फंसी महिला यात्रियों को बचाकर सुरक्षित जगह ले जाते एनडीआरएफ दल के लोग।
3 / 8
ट्रेन में फंसे यात्रियों को ट्रेन से नीचे न उतरने की सलाह दी गई थी। समय रहते बचाव दल के लोग पहुंच गए थे नहीं तो लगातार बारिश के चलते बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
4 / 8
इस बीच रेलेव प्रॉटेक्शन फोर्स और नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रेन में फंसे यात्रियों को बिस्किट, पानी जैसी जरूरी सामग्रियां बांट रहे हैं।
5 / 8
चारों तरफ पानी भरा होने की वजह से बचाव कार्य में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए नेवी के चॉपर की भी मदद ली जा रही है।
6 / 8
मौसम विभाग की मानें तो मुंबईकरों को अभी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में आंधी आने की भी संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक, अगले 4 घंटों के दौरान ठाणे, रायगढ़ और मुंबई में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
7 / 8
सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ सुनील उदासी ने बताया, '13 ट्रेनें डायवर्ट कर दी गई हैं, 6 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है और 2 को कैंसल कर दिया गया है। उल्‍हास नदी में आई बाढ़ और अम्‍बेरनाथ में जलभराव की वजह से ऐसा किया गया है।'
8 / 8
खराब मौसम और भारी बारिश के चलते राज्य में हवाई यात्राएं भी प्रभावित हुई हैं। छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पिछले दो घंटे से राज्य में भारी बारिश के कारण तकरीबन सभी उड़ानें लेट हैं।
टॅग्स :मुंबई बारिशमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर