2 बार मध्यप्रदेश के CM रहे मोतीलाल वोरा का निधन, गांधी परिवार से काफी करीबी था रिश्ता

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: December 21, 2020 04:30 PM2020-12-21T16:30:31+5:302020-12-21T16:44:59+5:30

Next

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार (21 दिसंबर) को निधन हो गया। मोतीलाल वोरा 93 साल के थे।

20 दिसंबर 1927 को राजस्थान के नागौर जिले में जन्मे मोतीलाल वोरा ने 1968 में राजनीति में प्रवेश किया था। वोरा 13 मार्च 1985 से 13 फरवरी 1988 तक और 25 जनवरी 1989 से 9 दिसंबर 1989 तक दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके थे। इसके अलावा वह उत्तरप्रदेश के राज्यपाल भी रहे।

खराब सेहत की वजह से मोतीलाल वोरा का दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। कि कल ही उनका जन्मदिन भी था।

उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि कोरोना वायरस के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पतातल में उनका निधन हुआ।

मोतीलाल वोरा कुछ हफ्ते पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और कई दिनों तक एम्स में भर्ती रहने के बाद उन्हें छुट्टी भी मिल गई थी।

मोतीलाल वोरा गांधी परिवार के बेहद करीबी थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और बेहतरीन इंसान थे। हमें उनकी कमी बहुत महसूस होगी। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरा स्नेह एवं संवेदना है।’’