लाइव न्यूज़ :

मुंबई में भारी बारिश, रेड अलर्ट, मरीन ड्राइव पर High tide, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 4, 2020 16:58 IST

Open in App
1 / 10
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों और मुंबई में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
2 / 10
मौसम विभाग ने मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरि के लिए शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया था और पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में कई स्थानों पर शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया था।
3 / 10
मुंबई के कई हिस्सों में आज बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद सांताक्रुज़ में सड़क पर जमा पानी में खेलते बच्चे। मुंबई समेत यहां के कई इलाकों में सुबह से तेज बारिश हो रही है।
4 / 10
मरीन ड्राइव में हाडटाइड के कारण समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठनी शुरू हो गई हैं। गौरतलब है कि मुंबई में शुक्रवार से शुरू हुई तेज बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने तेज बारिश होने और हाइ टाइड का अलर्ट जारी किया था।
5 / 10
बीएमसी ने भी कहा था कि शनिवार की सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर 4.57 मीटर पानी की उंची लहर उठ सकती है। जिसे देखते हुए मुंबई की जनता से अपील है कि समुद्र के करीब न जाएं। 
6 / 10
भारत मौसम विज्ञान विभाग, मुंबई के उपमहानिदेशक के एस होसालिकर ने शनिवार को ट्वीट किया कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में भारी बारिश हुई। मुंबई और पश्चिम तट में आज भारी बारिश जारी रहेगी।होसालिकर ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद शहर और इसके आस-पास के इलाकों में 25 मिमी से 30 मिमी बारिश दर्ज हुई।
7 / 10
मौसम विभाग के डेटा के अनुसार मुंबई के कोलाबा मौसम ब्यूरो ने पिछले 24 घंटे में 169 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि इसी अवधि में सांताक्रूज मौसम स्टेशन ने 157 मिमी बारिश दर्ज की।
8 / 10
इस बीच, रत्नागिरी ब्यूरो ने शुक्रवार से 69.3 मिमी और हरनाई मौसम स्टेशन ने 165.2 मिमी बारिश दर्ज की। रायगढ़ जिले में अलीबाग ब्यूरो ने समान अवधि में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। 
9 / 10
मुंबई में शुक्रवार को हुई भारी बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
10 / 10
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दादर, माटुंगा, वरली नाका, लालबाग, कुर्ला, अंधेरी सहित कई इलाकों में सड़कों पर बारिश का पानी भर गया।
टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमुंबईबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप